Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोकसभा ने महिला बिल को दी मंजूरी
    झारखंड

    लोकसभा ने महिला बिल को दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023Updated:September 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: नये संसद भवन ने आज 27 साल बाद इतिहास रच दिया. महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में पहले पायदान को स्वीकृति देकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृति दे दी है. वोटिंग के माध्यम से इस बिल को लोकसभा में स्वीकृति दे दी है। बिल के संबंध में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बिल में रिएडजस्टमेंट का प्रावधान है. हम किसी भी हाल में महिला आरक्षण बिल को फंसने नहीं देंगे। वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से नहीं हो सका क्योंकि नये सदन में अभी यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी. इसलिये वोटिंग पर्चियों के माध्यम से कराई गयी. तीन रंग की पर्चियों से मतदान हुआ. इसके पहले विपक्ष ने बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाये और चुनाव को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया.

    निकायों में महिला आरक्षण का बिल मेरे पति लाये थेः सोनिया
    बहस के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बिल का अधूरा बताया और कहा कि इस बिल में ओबीसी को आरक्षण देने का प्रावधान करना चाहिये. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में मेरे पति स्वर्गीय राजीव गांधी ही महिलाओं के आरक्षण के लिये सबसे पहले बिल लाये थे जो राज्यसभा में सात वोटों से गिर गया था. बाद में कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने इस बिल को पास कराया था. कुल मिलाकर सोनिया गांधी ने बिल का समर्थन तो किया लेकिन एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण की बात कहकर भूचाल लाने की कोशिश की. वहीं राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की और कहा कि देश में कितने आदिवासी है, कितने दलित हैं, कितने ओबीसी है इसका जवाब सिर्फ जातिगत जनगणना से ही मिल सकता है.
    महिलाओं को आरक्षण मिलेगा, यह मोदी सरकार की गारंटी हैः स्मृति इरानी
    भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्ष बिल को लेकर सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है. महिलाओं को आरक्षण देने के लिये मोदी सरकार प्रतिबद्ध है. सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अल्पसंख्यकों को भी बिल में आरक्षण मिलना चाहिये. इसपर केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बिल लाने के बाद तरह तरह के खयाल लोगों को आ रहे हैं. उस वक्त ये लोग कहां थे जब सदन में महिला बिल लाया गया था.

    27 साल बाद अधिकार अधिनियम इतिहास नये संसद भवन नारी शक्ति वंदन पायदान महिला स्वीकृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजान से मारने की धमकी मिली तो एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
    Next Article तत्कालीन सहायक अभियंता सुनील कुमार के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति, जानें पूरा मामला 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.