Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा : दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
    झारखंड

    लोहरदगा : दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा। लोहरदगा में सगे भाई पर दो बहनों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोपित ने मां के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी करतूत से तंग आकर पीड़ित की मां ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    महिला थाना प्रभारी जोस्फिना हेम्ब्रम ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के युवक हुसैन अंसारी (19) ने सगी दो बहनों को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मेरे साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आवेदन में लिखा गया है कि मेरी बड़ी बेटी (20) स्नान कर बाहर निकली। वह रसोई घर में जाने लगी। इस दौरान हुसैन अंसारी ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा।

    भाई की हरकत से परेशान होकर बड़ी बेटी चिल्लाने लगी। बहन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर नाबालिग छोटी बहन वहां पहुंची। इस दौरान हुसैन ने चाकू का भय दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। इसी बीच वह भी वहां पहुंची। उन्होंने देखा कि हुसैन दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जब बेटे को रोकने का प्रयास किया तो उसने मेरे साथ भी अश्लील हरकत की। दुष्कर्म का प्रयास किया।

    इसी क्रम में यह बात पता चला कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुसैन अंसारी ने तीन-चार साल से अवैध संबंध बना रहा है। दो दिन पहले भी जब छोटी बेटी कमरे में सो रही थी तो हुसैन ने उसके साथ दुष्कर्म कर खून के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया। विरोध करने पर घर के सभी परिजनों का मर्डर करने का हुसैन ने धमकी भी दिया है। विगत तीन वर्षो के दौरान हुसैन नाबालिग बहन के साथ से कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

    बताया जाता है कि पिता-मां भी दोनों काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहते थे। हालांकि, परिवार को बेटे के चरित्र पर पहले से शक था लेकिन लोकलाज से सभी चुप थे। आरोपित ने जब बड़ी बहन के साथ रेप की कोशिश की तो परिवार के सब्र टूट गया। इस दौरान मां ने जब दोनों बेटियों से बात की तो नाबालिग ने बताया कि भाई तीन सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

    आवेदन में बताया गया है कि आरोपी युवक गैरेज में मैकेनिक का कार्य करता है। जोस्फिना हेम्ब्रम ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपी हुसैन अंसारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा : 150 किलो विस्फोटक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
    Next Article मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने पर राज ठाकरे ने की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ, कहा- ‘महाराष्ट्र में योगी नहीं भोगी है’

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.