Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Mar, 2026 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा: सरकारी स्कूल में चल रहे शराब शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़, 14 क्विंटल नकली शराब बरामद
    झारखंड

    चतरा: सरकारी स्कूल में चल रहे शराब शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़, 14 क्विंटल नकली शराब बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा: पुलिस ने बंद पड़े स्कूल भवन में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ईटखोरी पुलिस इंस्पेक्टर शिव प्रकाश के नेतृत्व में गठित मयूरहंड थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब और फैक्ट्री संचालन में प्रयुक्त अवैध सामान जब्त किए गए हैं.

    मयूरहंड थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अलकडीहा में अंतरर्राज्यीय गिरोह के तस्करों द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. यहां नकली शराब बनाकर अंग्रेजी शराब का नकली स्टीकर लगा दिया जाता था. तस्करों ने यहां बनाए गए जानलेवा नकली शराब की बड़ी खेप को बिहार में खपाने की योजना बनाई थी. जिस पर चतरा पुलिस ने समय रहते पानी फेर दिया और अवैध फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए सारे सामान जब्त कर लिए.

    मौके से पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर लगे नकली शराब की 2 हजार से ज्यादा बोतलें बरामद की. इन बोतलों में कुल मिलाकर 682 लीटर अधिक नकली शराब बरामद हुए. साथ ही नकली शराब भरे 200 लीटर के दो प्लास्टिक ड्राम और 500 लीटर के दो सिंटेक्स भी मिले हैं. इस तरह से अवैध फैक्ट्री से करीब 14 क्विंटल नकली शराब जब्त किए गए है.

    इसके अलावा पुलिस ने एक सेक्शन लगा इलेक्ट्रिक वाटर पंप, 5 लीटर काला केमिकल, एक लीटर गंधयुक्त केमिकल, नकली शराब की बोतलों में चिपकाने के उद्देश्य से स्टॉक किए गए अंग्रेजी शराब के विभिन्न कंपनियों के नकली स्टीकर, अवैध शराब बोतलों की नकली सीलिंग और प्राइस लिस्ट स्टीकर जब्त किया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार और यूके गवर्नमेंट के बीच एमओयू
    Next Article गुमला : ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : तीन साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौ’त

    March 14, 2026
    झारखंड

    आदित्यपुर में दिनदहाड़े फा’यरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

    March 14, 2026
    गोड्डा

    सुन्दरपहाड़ी में महिला दिवस पर विशेष समारोह, प्रेरणादायक महिलाओं को मिला सम्मान

    March 14, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : तीन साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौ’त

    March 14, 2026

    बेगूसराय में नीतीश कुमार की सभा में अफरा-तफरी, बैल घुसने से मचा हड़कंप

    March 14, 2026

    आदित्यपुर में दिनदहाड़े फा’यरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

    March 14, 2026

    सुन्दरपहाड़ी में महिला दिवस पर विशेष समारोह, प्रेरणादायक महिलाओं को मिला सम्मान

    March 14, 2026

    रांची के कडरू में खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    March 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.