Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, एक पर एफआईआर
    झारखंड

    दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, एक पर एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़: जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अनियमित तरीके से राशन के वितरण संबंधित शिकायतों पर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार सख्त है. उनके निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने रामगढ़ एवं पतरातू क्षेत्र में जांच अभियान चलाया. वहीं 2 डीलरों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया. जांच अभियान के दौरान पाया गया कि रामगढ़ शहर अंतर्गत राशन डीलर सागरमल अग्रवाल द्वारा अगस्त माह में किसी भी लाभुक को राशन उपलब्ध नहीं कराया गया. वहीं उनके द्वारा जांच में भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया. जिसके उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ रीना कुजूर ने स्टॉक में काफी गड़बड़ी पाई. तत्काल सागरमल अग्रवाल अनुज्ञप्ति संख्या 37/95 का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. वहीं उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया गया है.

    कम दे रहा था राशन

    वहीं पतरातु  प्रखंड अंतर्गत लादी चिकोर क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान देवन्त कुमार रवि, अनुज्ञप्ति संख्या 5/ 2017 द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में राशन उपलब्ध कराने का दोषी पाया गया. वहीं उनके द्वारा गलत तरीके से बायोमेट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल करने का भी मामला सामने आने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा देवव्रत कुमार रवि से स्पष्टीकरण पूछा गया. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तत्काल उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया. आमजनों की शिकायतों के आलोक में उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राशन डीलरों की जांच करने का निर्देश दिया गया. वहीं किसी भी राशन डीलर द्वारा अनियमित तरीके से राशन का वितरण किए जाने संबंधित मामला सामने आने पर त्वरित रूप से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
    अनियमित उपायुक्त एक पर एफआईआर चंदन कुमार जन वितरण प्रणाली जांच अभियान जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुकानदार रामगढ़ राशन डीलर राशन वितरण लाइसेंस रद्द शिकायत सख्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRANCHI CWC अध्यक्ष हटाये गये, राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करना पड़ा महंगा  
    Next Article कडरू गोदाम से 41.214 क्विंटल चावल कर दिया गायब, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026
    Latest Posts

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026

    शहनाइयों के बीच गूंजी चीखें : शादी में भरभराकर गिरा छज्जा, 30 लोग घायल

    June 10, 2026

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.