Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम आवास घेरने जा रही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं पर लाठीचार्ज, एक दर्जन से अधिक घायल
    झारखंड

    सीएम आवास घेरने जा रही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं पर लाठीचार्ज, एक दर्जन से अधिक घायल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को पुलिस ने एटीआई के समक्ष रोक लिया, लेकिन आंगनबाडी सेविका और सहायिका मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष जाने के लिए अड़ गयीं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें 18 से अधिकअधिक सेविका और सहायिका घायल हो गयीं। घायलों में किसी का हाथ टूट गया, तो किसी के सिर पर चोट लगी। लाठीचार्ज के दौरान महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। लाठी चार्ज पुरूष पुलिसकर्मियों ने किया। जिस कारण सेविका और सहायिकाओं को गंभीर चोटें आयी। सेविका और सहायिकाओं ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। साथ ही गाली गलौज भी किया।

    आंगनबाडी सेविका और सहायिका की प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा ने कहा कि संघ की सभी कर्मी अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुरूष पुलिसकर्मियों ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं पर जमकर लाठियां भांजी। साथ ही बदसलूकी भी की। भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं।

    उन्होंने बताया कि सेविका और सहायिकाओं की मांगों में सेविका और सहायिका की नियमावली बनाने, सेविका व सहायिका को तीसरे एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय नहीं वेतन देने, पीएफ लागू करने, सेवानिवृत्ति 60 से बढ़कर 65 वर्ष करने सहित अन्य मांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 15 सितम्बर से 10 कर्मी भूख हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल पर बैठी एक सेविका की हालत बिगड़ी, तो उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। भूख हड़ताल कर रही सेविकाओं की तबीयत रह-रह कर बिगड़ रही है। इन्हें देखने तथा अस्पताल पहुंचाने के लिए धरनास्थल पर 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे तैनात हैं। दूसरी तरफ सरकार ने इन्हें सात दिनों के अंदर काम पर लौटने अन्यथा कार्रवाई झेलने का अल्टीमेटम दिया है।  

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजींद में ऑटो और टैंकर की टक्कर, 10 युवकों की मौत
    Next Article आज 25 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.