Ranchi : अगर आप सोने या चांदी के गहने बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा कीमतों की जानकारी लेना जरूरी है। बाजार में रोजाना भाव बदल रहे हैं, ऐसे में बिना जानकारी के खरीदारी नुकसान का कारण बन सकती है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। आज रांची में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,30,950 रुपये पर बना हुआ है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत 2,74,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। रविवार की तुलना में चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अन्य शहरों के रेट
बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,40,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यहां चांदी का भाव 2,58,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,37,500 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,40,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,630 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,28,407 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,40,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,630 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान रखें
सोने के गहने खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है, जिसे BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए समझदारी से खरीदारी करें।
Also Read : जामताड़ा में लापरवाही पर SP ने की सख्त कार्रवाई, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित


