Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार : जेएलटी उग्रवादियों ने मचाया उत्पात, कर्मचारियों के साथ की मारपीट, कांटा घर में लगाई
    झारखंड

    लातेहार : जेएलटी उग्रवादियों ने मचाया उत्पात, कर्मचारियों के साथ की मारपीट, कांटा घर में लगाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के दामोदर पाटी परियोजना कंपनी के साइडिंग ऑफिस के निकट बीती रात जेएलटी उग्रवादी संगठन के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उग्रवादियों ने कोलियरी के कांटा घर में आग लगा दी। वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की। उग्रवादियों ने एक पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेवारी है।

    रविवार की देर रात लगभग 1:00 से 2:00 के बीच लगभग 9 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी कांटा घर के पास पहुंचे थे। उग्रवादियों ने काटा घर में मौजूद एक गार्ड की पिटाई की और कांटा घर को खुलवाने लगे कांटा घर के अंदर मौजूद कर्मी ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उग्रवादियों ने पेट्रोल छिड़क कर कांटा घर में आग लगा दी आग लगने के बाद काटा घर के अंदर मौजूद कर्मी जान बचाकर बाहर आया। इसके बाद उग्रवादियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

    इस दौरान उग्रवादियों ने कुछ हवाई फायरिंग भी की हथियारबंद उग्रवादी खुद को जेएलटी उग्रवादी संगठन का सदस्य बता रहे थे। इधर उग्रवादियों के द्वारा कांटा घर में आग लगाए जाने के कारण पूरा काटा घर जलकर खाक हो गया। इस दौरान उग्रवादियों ने काटा घर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के अलावा हाइवा चालक तथा अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि उग्रवादियों के द्वारा जब घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो काटा घर के आसपास के सुरक्षाकर्मियों को उग्रवादियों ने अपने कब्जे में ले रखा था. घटना के कुछ देर बाद जब कोलियरी परिसर में अन्य स्थानों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक लगी तो सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाब में फायरिंग की सुरक्षाकर्मियों के द्वारा जवाबी फायरिंग किए जाने के बाद उग्रवादी वहां से फरार हो गए। परंतु इतनी देर में काटा पर पूरी तरह जलकर खाक हो गया बाद में घटना की सूचना डीवीसी और खनन कंपनी के अधिकारियों को दी गई।

    इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक हस्तलिखित पर्चा भी बरामद किया। पर्चा जेएलटी उग्रवादी संगठन के नाम से फेंका गया था और इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेवारी ली गई थी. पुलिस ने पर्चा को जब्त कर लिया. इधर इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तार करेगी।

    #Jharkhand News #Online news beat up the employees JLT militants created ruckus latehar Latest news put a fork in the house
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया : नहाने के दौरान नहर में युवक डूबा, तलाश जारी
    Next Article इंडिगो फ्लाइट में हुई खून की उल्टी, मुंबई से रांची जा रहे विमान की नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; यात्री की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.