Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 11:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : CRPF जवान की खुद की राइफल से गोली लगने से मौत
    झारखंड

    लातेहार : CRPF जवान की खुद की राइफल से गोली लगने से मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः बसकरंचा पिकेट में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ 218 बटालियन के सीआरपीएफ जवान मेराजुद्दीन मापनो की मौत हो गयी. उसकी मौत खुद की राइफल से गोली लगने से हो गई. हालांकि जवान को गोली कैसे लगी इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. जवान जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले का निवासी था.

    शनिवार को मेराजुद्दीन नाश्ता करने के बाद संतरी की ड्यूटी पर लगा था. इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी, गोली चलने की घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में तैनात सीआरपीएफ के अन्य जवान और अधिकारी घटनास्थल की ओर पहुंचे. यहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवान मेराजुद्दीन को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया. घटना के बाद तत्काल घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.सीआरपीएफ के जवान को उसके खुद की राइफल से गोली लगी है. गोली जवान के सीने में लगी, जिस कारण उसकी मौत हुई है. हालांकि गोली कैसे चली इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पा रही है.

    पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं. लेकिन अधिकारी अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने से इनकार कर रहे हैं. इधर कैंप में तैनात अन्य जवानों का कहना है कि मेराजुद्दीन शनिवार सुबह बिल्कुल सामान्य था और अन्य दिनों की तरह ही नाश्ता करने के बाद ड्यूटी पर गया था. अचानक इस प्रकार की घटना कैसे हो गई, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleODI मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, 11 जगहों पर की गई है पार्किंग की व्यवस्था
    Next Article लातेहार : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 10 आरोपी हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.