Ranchi : झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा साइडिंग टोरी क्षेत्र में रविवार रात 11:30 बजे गोलीबारी और बमबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ले ली है। गैंग के सरगना राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि यह हमला रंजीत गुप्ता और सुमित चटर्जी को चेतावनी देने के लिए किया गया।
पोस्ट में राहुल दुबे ने लिखा, “यह घटना सिर्फ रंजीत गुप्ता और सुमित चटर्जी के कान का पर्दा हटाने के लिए था।” राहुल ने पहले भी दावा किया कि पहले भी रंजीत गुप्ता के साइडिंग में गोलीबारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। दुबे ने धमकी देते हुए कहा, “अगर इस घटना के बाद भी बात न समझ आए, तो अगली बार ऑफिस, घर और गाड़ी पर बम फेंका जाएगा।” राहुल दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगला हमला इससे भी ज्यादा दर्दनाक और जोरदार होगा। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
Also Raed : झारखंड में फिर मंडराया बारिश और तूफान का खतरा

Also Raed : तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर
Also Raed : रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार
Also Raed : रोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत
Also Raed : घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश