Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 May, 2025 ♦ 2:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सलमान की सुरक्षा में चूक, घर में घुसने से पहले धराया युवक
    मनोरंजन

    सलमान की सुरक्षा में चूक, घर में घुसने से पहले धराया युवक

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सलमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकियों के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसके बावजूद 20 मई को फिर एक शख्स उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 23 वर्षीय जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

    बांद्रा पुलिस के मुताबिक, यह खुलासा गुरुवार को हुआ है। यह दो दिन में दूसरी घुसपैठ की कोशिश थी। इससे पहले 19 मई की रात एक महिला ईशा छाबड़ा ने भी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

    कैसे हुई घटना

    सलमान की सुरक्षा में तैनात अधिकारी संदीप नारायण ने बताया कि 20 मई की सुबह 9:45 बजे एक अज्ञात युवक गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। उसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने गुस्से में आकर अपना फोन तोड़ दिया। शाम करीब 7:15 बजे वह फिर लौटा और एक कार के पीछे छिपकर इमारत में घुसने का प्रयास किया। पुलिस कांस्टेबल और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

    Y+ सुरक्षा के बावजूद खतरा

    सलमान खान को 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इसमें 11 जवान, 2 PSO, कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ी और एस्कॉर्ट टीम शामिल हैं। 14 अप्रैल 2024 को उनके अपार्टमेंट पर फायरिंग भी हुई थी, जिसके बाद बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया और चारों ओर हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए।

    Also Read : इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का हुआ एलान, CSK के युवा बल्लेबाज आयुष बनें कप्तान

     

    Bandra Police Bollywood celebrity security Celebrity Target Chhattisgarh Death Threat Film Star Security Galaxy Apartments Guard Action Intruder Arrested Intrusion Attempt Isha Chhabra Jitendra Kumar Lawrence Bishnoi gang Mumbai crime police investigation security breach Y+ Security Y+ सुरक्षा ईशा छाबड़ा गार्ड एक्शन गैलेक्सी अपार्टमेंट घुसपैठ की कोशिश घुसपैठिया गिरफ्तार Salman Khan छत्तीसगढ़ जान से मारने की धमकी जीतेंद्र कुमार पुलिस जांच फिल्म स्टार सुरक्षा बांद्रा पुलिस बॉलीवुड मुंबई क्राइम लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान सिक्योरिटी ब्रीच सुरक्षा में सेंध सेलिब्रिटी टारगेट सेलिब्रिटी सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को और कड़ा सबक सिखाना चाहिए : MP डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी
    Next Article ED कर रही है देश के संघीय ढांचे का उल्लंघन : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    कोविड संक्रमित हुई “कबीर सिंह” एक्ट्रेस निकिता दत्ता, मां भी पॉजिटिव

    May 23, 2025
    क्राइम

    संदिग्ध हालत में मिला 17 साल का लड़का, इलाज के दौरान मौ’त

    May 23, 2025
    गुमला

    गुमला में होटल संचालक का श’व घर से बरामद

    May 23, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के इस रेलवे स्टेशन पर चलाया गया प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त अभियान

    May 23, 2025

    अदाणी समूह करेगा पूर्वोत्तर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश, अगले 10 साल में होंगे बड़े विकास कार्य

    May 23, 2025

    महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को सुप्रीम कोर्ट ने बताया मौलिक अधिकार

    May 23, 2025

    झारखंड पुलिस ने जारी की 653 इंस्पेक्टरों की अंतिम वरीयता सूची

    May 23, 2025

    राज्य सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को किया पंगु : बाबूलाल मरांडी

    May 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.