Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन घोटाला: पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 10 के खिलाफ ईडी ने दायर किया आरोप पत्र 
    झारखंड

    जमीन घोटाला: पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 10 के खिलाफ ईडी ने दायर किया आरोप पत्र 

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन सहित अन्य जमीन की खरीद बिक्री में फर्जीवाड़ा मामले में ईडी ने ईडी की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है।रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो गया है। मामले में छवि रंजन, कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल एवं दिलीप घोष समेत 10 लोगों को ईडी अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि ईडी ने सभी लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

    मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल को ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर एवं अन्य कागजात ईडी को मिले थे। जिसके बाद 13 अप्रैल की देर रात ईडी ने सात आरोपियों राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप, प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तियाज खान, तलहा खान, फैयाज खान एवं मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप था, बाद में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर 4 मई को गिरफ्तार किया गया था। मामले में 7 जून की देर रात ईडी ने कोलकाता के व्यवसाई अमित अग्रवाल एवं जगतबंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को भी गिरफ्तार किया है, यह दोनों अभी ईडी की 72 घंटे की रिमांड पर है। दिलीप घोष ने ही बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीदारी की थी।

    बताया जाता है कि प्रदीप बागची ने सेना की उक्त जमीन जिस दिलीप घोष को बेची थी उस कंपनी का अघोषित मालिक अमित अग्रवाल है . इससे पहले भी नवंबर 2022 को ईडी ने रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री मामले में अमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप बागची, दिलीप घोष एवं दो रजिस्ट्रार से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना से रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार स्वागत
    Next Article पलामू : भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर नदी किनारे फेंका, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर की तान्या ने अमेरिका में रचा इतिहास, फुटबॉल टूर्नामेंट में दिलाई जीत…

    June 18, 2025
    Latest Posts

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025

    गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग

    June 18, 2025

    जमशेदपुर की तान्या ने अमेरिका में रचा इतिहास, फुटबॉल टूर्नामेंट में दिलाई जीत…

    June 18, 2025

    राजधानी में बारिश का कहर, कहीं गिरा पेड़, तो कहीं करंट से गयी जान

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.