Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»भू-माफिया ने जबरन तोड़ा मकान, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
    क्राइम

    भू-माफिया ने जबरन तोड़ा मकान, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो पुलिस ने जमीन माफिया के द्वारा घर को तोड़े जाने के मामले की जांच शुरू की गई है. बीते 15 नवंबर को पीड़ित रामदास सिंह के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद भी सेक्टर 12 थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया तो कल मीडिया के आने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद बोकारो एसपी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई. तेतुलिया मौजा में मामले की जांच करने पहुंचे सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के समक्ष कैंसर से पीड़ित रामदास सिंह, उनकी बहू सहित अन्य लोगों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह जमीन माफिया शैलेश कुमार सिंह और उनके गुंडो के द्वारा बंदूक की नोक पर उनको किडनैप कर अपने कार्यालय में बंद कर दिया गया और वहां चार घंटे में पूरे घर को तोड़कर नेस्तानाबूद कर दिया गया.

    क्या है मामला

    मामला 14 नवंबर का है जब रामदास सिंह अपने बाउंड्री वॉल के अंदर घर में काम कर रहे थे. इसी दौरान शैलेश कुमार सिंह अपने कुछ गुंडो के साथ मौके पर पहुंचे और रामदास सिंह का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया और मोबाइल जप्त करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर से पूरे घर को तोड़ डाला.

    थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

    पीड़ित परिवार सेक्टर 12 थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं. पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया था कि कोई इस घर को नहीं तोड़ सकता इसके बाद वह लोग निश्चित हो गए और उसके बाद ही पूरे घर को तोड़ डाला गया. पुलिस के द्वारा इस मामले को जमीन विवाद से जोड़ने पर पीड़ित पक्ष कहना है कि वह 2020 से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं, ऐसे में कोई विवाद नहीं हुआ. पुलिस इस मामले को उलझा रही है. वहीं मामले की जांच करने पहुंचे सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि किसी का घर टूटा है तो मामला गंभीर है. घर तोड़े जाने के बाद मेरे संज्ञान में यह मामला आया है. मामले की जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपा जाएगा

    ये भी पढ़ें: क्राइम कंट्रोल को लेकर SSP ने बुलायी बैठक, हरी झंडी दिखाकर टाइगर मोबाइल को किया रवाना

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर किडनैप जमीन विवाद जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर थाना प्रभारी न्यूज हेडलाइन पुलिस बोकारो बोकारो पुलिस मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार सिटी न्यूज सेक्टर 12 स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट की बैठक में कुल 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Next Article टनल हादसा : सुरंग में लगातार ड्रिलिंग से गिरने लगा मलबा, रोका गया बचाव अभियान

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.