Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लालू यादव का नामांकन, तेजस्वी और राबड़ी ने भरी हुंकार
    बिहार

    राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लालू यादव का नामांकन, तेजस्वी और राबड़ी ने भरी हुंकार

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और ‘लालू यादव जिंदाबाद’ व ‘तेजस्वी यादव आगे बढ़ो’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

    तेजस्वी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा…

    नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ नामांकन नहीं, हमारी विचारधारा की जीत का प्रतीक है। राजद एकजुट है, और हमारे कार्यकर्ता जोश से भरे हैं। आगामी चुनाव में हमारी जीत पक्की है।” एनडीए पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता अब जुमलों के जाल में नहीं फंसेगी। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। नीतीश कुमार ने बिहार को पेंशन नहीं, टेंशन दिया है।”

    राबड़ी देवी ने लालू के नेतृत्व की जमकर तारीफ

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इस अवसर पर लालू यादव के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “लालू जी सिर्फ हमारे नेता नहीं, गरीबों और वंचितों की आवाज हैं। उनके अनुभव और सोच से राजद नई बुलंदियों को छुएगा।” राजद कार्यालय में भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का सबूत था कि पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है।

    लालू का अध्यक्ष बनना लगभग तय

    पार्टी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख तक किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। ऐसे में लालू यादव का एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। औपचारिक घोषणा 5 जुलाई को होगी। लालू के नामांकन ने जहां पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया है, वहीं तेजस्वी और राबड़ी की आक्रामक बयानबाजी से साफ है कि राजद विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगा।

    Also Read : लॉन्च हुआ 15 हजार से कम में OPPO का नया 5G स्मार्टफोन… जानें DETAILS

    assembly elections Bihar Bihar Politics Election Atmosphere Lalu Prasad Yadav Lalu Yadav Zindabad nomination filed party president election Patna politics Political Activity Political Heat Rashtriya Janata Dal Rjd RJD Office RJD president election RJD Workers Tejashwi Yadav चुनावी माहौल तेजस्वी यादव नामांकन दाखिल पटना राजनीति पार्टी अध्यक्ष चुनाव बिहार बिहार राजनीति राजद राजद अध्यक्ष चुनाव राजद कार्यकर्ता राजद कार्यालय राजनीतिक सरगर्मी राजनीतिक हलचल राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव लालू यादव जिंदाबाद विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
    Next Article नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, रुद्रांश और आदित्य ने जीते स्वर्ण पदक

    Related Posts

    बिहार

    मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं, सरकार से अपील करता हूं कि सुरक्षा बढ़ाई जाए : तेज प्रताप यादव

    June 23, 2025
    बिहार

    सोन नदी में डूबने से दो किशोरों की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    June 23, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना रेंज के नये IG बने IPS जितेंद्र राणा, धाकड़ अधिकारियों की लिस्ट में शामिल है इनका नाम

    June 23, 2025
    Latest Posts

    जगरनाथपुर मेला को लेकर बदली रहेगी रांची की यातायात व्यवस्था… देखें मैप

    June 23, 2025

    रांची में जल जमाव से लोग परेशान, उत्तम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन

    June 23, 2025

    गढ़वा SP ने की ठेकेदारों के साथ बैठक, बड़े प्रोजेक्ट साइट पर CCTV लगाने का निर्देश

    June 23, 2025

    वेतन कटौती और EPF गड़बड़ी के विरोध में 700 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 23, 2025

    रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.