Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डबल मर्डर मामला : शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर लालपुर थाना प्रभारी और मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड
    झारखंड

    डबल मर्डर मामला : शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर लालपुर थाना प्रभारी और मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2023Updated:August 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित रविंद्र नगर में जूस सेंटर संचालक मुकेश साव और उसके स्टाफ रोहन हत्याकांड मामले में लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी और मोहराबादी टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने मोहराबादी टीओपी प्रभारी को लापरवाही मामले में कार्रवाई की। वहीं, एसएसपी की रिपोर्ट पर डीआईजी अनूप बिरथरे ने लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की है। इधर, एसएसपी की क्यूआरटी अपराधी की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उम्मीद है कि आज रात तक आरोपी अशोक और उसके भाई की गिरफ्तारी हो जायेगी।

    *लालपुर थाना पुलिस की लापरवाही आई थी सामने:*

    गोलीकांड में मारे गए मुकेश साव के छोटे भाई दिनेश ने लालपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिनेश के अनुसार, रांची जूस सेंटर के मालिक अशोक गुप्ता और उनका एक सहयोगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लगातार रेकी कर रहे थे. कई दिन तो आठ से नौ बार वे लोग उसके जूस काउंटर के पास आकर उसके आने जाने की गतिविधियों पर नजर रखते थे. इस वजह से घबराकर उसने पहले मोरहाबादी मैदान स्थित लालपुर टीओपी को पूरे मामले की जानकारी दी. लालपुर टीओपी से उसे थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही गई. जिसके बाद एक जुलाई को रांची के लालपुर थाने में उसने लिखित शिकायत की थी. शिकायत में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि अशोक गुप्ता के द्वारा मेरा पीछा किया जा रहा है. लेकिन लालपुर पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया. नतीजा ये हुआ कि एक महीना बाद ही उसके भाई और एक स्टाफ की हत्या कर दी गई.

    *कार्रवाई होती तो जिंदा रहता भाई:*

    दिनेश कुमार के अनुसार, रांची जूस सेंटर के संचालक की वजह से उसके पूरे परिवार पर खतरा था. अगर पुलिस उससे केवल पूछताछ भी कर लेती तो शायद आज उसका भाई जिंदा होता.

    गौरतलब है कि रांची के चिरौंदी इलाके में चतरा के रहने वाले मुकेश साव अपने स्टाफ रोहन साव के साथ शुक्रवार की देर रात बरियातू थाना क्षेत्र के साइंस सिटी स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मुकेश और रोहन दोनों को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. मुकेश और रोहन दोनों के सिर में गोली मारी गई. मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहन को अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News लातेहार : भाजपा नेता सह कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू को अपराधी ने मारी गोली, रिम्स रेफर
    Next Article मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान आज से, रघुवर दास सहित कई नेता होंगे शामिल, भाजपा ने पूरी की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.