Jamshedpur : कारपेंटर ननकू लाल हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। धराये लोगों के नाम कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला और जसबीर सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ विक्की पाजी बताये गये। करीब 22 साल का कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती का रहने वाला है। वहीं, 34 साल का जसबीर सिंह उलीडीह के ही डिमना रोड स्थित स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट में रहता है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, एक स्प्लेंडर प्लस बाइक और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बात का खुलासा आज जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने किया।
SP ने मीडिया को बताया कि उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती का रहने वाला कारपेंटर ननकू लाल और कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला के बीच करीब एक साल से झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर आये दिन लफड़ा होते रहता था। कुछ रोज पहले भी बवाल हुआ था। बीते 19 अप्रैल को खड़िया बस्ती के तिर्की गार्डन के पीछे क्रिकेट मैदान में विक्की सिंह और लल्ला बैठ कर दारू पी रहे थे। इस दरम्यान ननकू लाल उधर से गुजर रहा था। नशे में धुत लल्ला और विक्की की नजर ननकू पर पड़ी। उन दोनों ने ननकू को धर लिया और उसके साथ मारधाड़ करने लगे। इल्जाम है कि इसके बाद लल्ला ने ननकू को गोली मार दी। मौके पर ही ननकू ने दम तोड़ दिया था। इस कांड का खुलासा करने के लिए पटमदा DSP की देखरेख में गठित टीम तफ्तीश कर रही थी। सुनें क्या बोले जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष…
कारपेंटर ननकू लाल हत्याकांड में लल्ला और पाजी धराये, जमशेदपुर से सिटी SP कुमार शिवाशीष क्या बोले… देखिये pic.twitter.com/bfX5ZqBda2
— Johar Live (@joharliveonweb) April 22, 2025
Also Read : CM नीतीश ने की ‘आपका शहर-आपकी बात’ कार्यक्रम की समीक्षा, इस दिन होगा शुभारंभ
Also Read : विजडन ने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’
Also Read : विद्यार्थियों ने लिया धरती मां की रक्षा का संकल्प