Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 2:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू के नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना कैंपस में की आत्महत्या, चार दिन पहले हुए थे निलंबित
    झारखंड

    पलामू के नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना कैंपस में की आत्महत्या, चार दिन पहले हुए थे निलंबित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2022Updated:January 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः नावाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना कैंपस में ही कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसएसपी के. विजय शंकर समेत टॉप पुलिस अधिकारी थाने पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 98 पर जाम लगा दिया. वे थाना कैंपस के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं. इससे पहले शनिवार को लालजी यादव को जिला परिवहन पदाधिकारी से विवाद के मामले में निलंबित कर दिया गया था.

    जानकारी के अनुसार नावाबाजार से हटाए जाने के बाद लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाना में मालखाना का प्रभार देने गए थे. इससे पहले लालजी यादव लंबे वक्त तक बुढ़मू के थाना प्रभारी रहे थे. बताया जा रहा है कि जब वे मालखाने का प्रभार देने गए थे उस दौरान दो बाइक और तीन मोबाइल गायब थे. इसी को लेकर लालजी यादव तनाव में थे. उन्होंने अपने बैच के साथियों को बताया था कि वे इस मामले में जेल चले जांएगे. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार मालखाना को लेकर वह तनाव में थे.

    लालजी यादव सोमवार शाम थाने लौटे थे. मंगलवार सुबह अपराध समीक्षा बैठक होने वाली थी. इधर जवान थाना प्रभारी लालजी यादव को अपराध समीक्षा की बैठक को लेकर बुलाने गया था. पहली बार में जब कमरे से कोई जवाब नहीं आया तो किसी तरह वह दूसरी बार आवाज दी, फिर भी जवाब न मिलने पर जवान किसी तरह कमरे में घुसा. यहां देखा कि लालजी फांसी के फंदे से झूल रहे हैं. इसके बाद तो उसके हाथ-पांव फूल गए.

    लालजी यादव 2012 बैच के दारोगा हैं, जल्द ही उनका प्रमोशन होने वाला था. वे रांची, पलामू समेत कई जिलों में तैनात रह चुके हैं. नावाबाजार, रेहला, रांची के बुढ़मू , चान्हो में थाना प्रभारी रह चुके हैंय लालजी यादव मूल रूप से साहिबगंज के रहने वाले हैं. जानकारी मिलने के बाद परिवार पलामू के लिए रवाना हुआ.

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कानून व्यवस्था की उड़ रही है धज्जियां, जेल बना अय्याशी का अड्डा, कुख्यात सुजीत सिन्हा की शराब पार्टी का फोटो वायरल
    Next Article टीकाकरण के नाम पर बहला कर युवती को ले गए दिल्ली, बनाया बंधक

    Related Posts

    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

    August 2, 2025
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    Latest Posts

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का नाम भी कटा

    August 2, 2025

    बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधा, ATVM से टिकट लेना होगा आसान

    August 2, 2025

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025

    चांदी के गहनों को चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

    August 2, 2025

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.