Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का होगा दोहरीकरण
    जोहार ब्रेकिंग

    कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का होगा दोहरीकरण

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामगढ़ वासियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार के कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड को दोहरीकरण करने का फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार 133 किलोमीटर तक पटरी बिछाई जाएगी। रांची पटना के बीच सबसे छोटा रेलखंड यही है। इसके बाद झारखंड से पटना जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
    सबसे ज्यादा लाभ इसका रामगढ़वासियों को मिलेगा। इसके अलावा हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले के निवासी भी इससे बड़े पैमाने पर लाभान्वित होंगे। कैबिनेट ने झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों को शामिल करते हुए भारतीय रेल की दो मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी‌। इससे मौजूदा नेटवर्क में करीब 318 किलोमीटर की वृद्धि होगी। रेल मंत्रालय का दावा है कि इस पहल के बाद यात्रा सुविधा में विस्तार होगा, लॉजिस्टिक लागत घटेगी, तेल आयात में कमी और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में गिरावट होगी।

    6405 करोड़ की लागत से पूरी होगी परियोजना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है। कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण (133 किलोमीटर) परियोजना खंड झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसके अतिरिक्त यह पटना और रांची के बीच सबसे छोटा और अधिक कुशल रेल संपर्क है। बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण (185 किलोमीटर) परियोजना लाइन कर्नाटक के बेल्लारी और चित्रदुर्ग जिलों और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से होकर गुजरती है।

    खनिज परिवहन के लिए जरूरी है यह मार्ग

    कोयला, लौह अयस्क, परिष्कृत इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, कृषि वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए यह मार्ग बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्षमता वृद्धि कार्यों के परिणामस्वरूप 49 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) का अतिरिक्त माल यातायात होगा। रेलवे पर्यावरण का अनुकूल और ऊर्जा सक्षम साधन है। इससे जलवायु लक्ष्यों को अर्जित करने और देश की लॉजिस्टिक्स लागत को घटाने, तेल आयात (52 करोड़ लीटर) को कम करने और कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन (264 करोड़ किलोग्राम), जो 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है, को कम करने में मदद मिलेगी।

    Also Read : CM हेमंत से जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात, निवेश और विकास पर हुई चर्चा

    133 किमी तक बिछेगी पटरी Koderma-Barkakana railway line will be doubled track will be laid for 133 km कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का होगा दोहरीकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजाद सिरकार ने ली लातेहार के टोरी रेलवे साइडिंग में फायरिंग की जिम्मेदारी, जारी किया प्रेस रिलीज
    Next Article नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए DC ने जागरुकता रथ को किया रवाना

    Related Posts

    झारखंड

    कोच्चि में आयोजित एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025
    खेल

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025
    Latest Posts

    कोच्चि में आयोजित एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025

    हिंदी दिवस विशेष : पेशे से डॉक्टर-वकील, दिल से हिंदी प्रेमी

    September 14, 2025

    पटना मेट्रो की तैयारियां अंतिम चरण में, जल्द दौड़ेगी पहली ट्रेन

    September 14, 2025

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.