Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोडरमा : 16 साल पुराने 4 लोगों की हत्या मामले में 2 आरोपियों को फांसी की सजा
    जोहार ब्रेकिंग

    कोडरमा : 16 साल पुराने 4 लोगों की हत्या मामले में 2 आरोपियों को फांसी की सजा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोडरमा : जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 2004 में हुये एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के एक मामले में बुधवार को कोडरमा के जिला जज चतुर्थ विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।
    ज्ञातव्य हो कि घटना वर्ष 2004 का है। इस मामले में मृतक कपिल देव प्रसाद यादव के पुत्र सुरेश कुमार के लिखित आवेदन पर सतगांवा थाना में कांड संख्या 34/04 भादवि की धारा 396, 302 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट व 17 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। घटना में कपिल देव यादव के अलावा उनके पुत्र अनुज कुमार, नीरज कुमार व एक अन्य रिश्तेदार सकलदेव यादव की घर में घुसकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सभी अभियुक्त एमसीसी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चले गए थे।
    मामले में 16 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। बाद में मामले में हुई सीआइडी जांच में 8 लोगों को बरी कर दिया गया था। वहीं 8 लोगों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। एक अभियुक्त सुनील यादव, जो एमसीसीआइ का एरिया कमांडर भी था, को पूर्व में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जबकि एक अभियुक्त दरोगी प्रसाद यादव की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य अभियुक्त रामवृक्ष यादव व संजय यादव के खिलाफ 13 दिसंबर 2016 को आरोप पत्र गठित किया गया था।
    इन दोनों अभियुक्तों को मामले की सुनवाई के पश्चात न्यायालय ने बुधवार को फांसी की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक विनोद प्रसाद ने 11 गवाहों का परीक्षण कराया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वासिफ बख्तावर खान ने दलीलें रखी। मनोज यादव, महेश कुमार, सरस्वती देवी, दयानंद प्रसाद यादव व सुरेश कुमार घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे। गवाहों के बयान व अभिलेख पर उपस्थित साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने मामले को रेयर आॅफ द रेयरेस्ट मानते हुए फांसी की सजा मुकर्रर की। कांड के अभियुक्त फरार हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रदेश कांग्रेस कमिटी का दावा, अंतिम व्यक्ति को केंद्र बिंदु पर रखकर पेश होगा बजट
    Next Article देवघर: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की की निगरानी में उतारा गया बाबा व पार्वती मंदिर का पंचसुल

    Related Posts

    खूंटी

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025
    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    Latest Posts

    हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    June 19, 2025

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    तेजी से चल रहा बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल का निर्माण कार्य, तय समय पर काम पूरा करने का DM ने दिया निर्देश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.