Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»सर्दियों में नींद की बढ़ती इच्छा: जानें इसके पीछे की वजह… 
    Facts

    सर्दियों में नींद की बढ़ती इच्छा: जानें इसके पीछे की वजह… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- सर्दी के मौसम में ज्यादा नींद आना एक आम बात है। हालांकि हम अक्सर इसे अपना आलस मान लेते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह इसकी सिपंल नहीं है। कई कारणों से हमें सर्दी में ज्यादा नींद आती है। इन्हीं वजहों के बारे में हम इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें क्यों सर्दियों में आती है ज्यादा नींद।

    धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। इसके साथ ही, सब कंबल और रजाई में घुसे रहना चाहते हैं। रजाई और कंबल की गर्माहट को छोड़कर बाहर निकलने का मन तो किसी का नहीं करता। सर्दियों के मौसम में नींद ज्यादा आना एक आम बात है। कई लोगों को लगता है कि वे आलसी हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके पीछे और भी कई कारण जिम्मेदार होते हैं। हम अक्सर यह मान लेते हैं कि इसके पीछे ठंडे वातावरण यानी कम तापमान का हाथ है, लेकिन यही एकलौती वजह नहीं है। सर्दी में ज्यादा नींद आने के पीछे कई कारण होते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

    सर्दी में क्यों आने लगती है ज्यादा नींद?

    मेलाटोनिन का स्तर बढ़ना

    सूरज की रोशनी की कमी- सर्दियों में दिन छोटे होते हैं और सूरज की रोशनी कम मिलती है। हमारे शरीर में मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन होता है, जो नींद को कंट्रोल करता है। जब सूरज की रोशनी कम होती है तो मेलाटोनिन का लेवल बढ़ जाता है, जिसके कारण नींद ज्यादा आती है।

    अंधेरा और नींद- अंधेरा होने पर शरीर को यह संकेत मिलता है कि सोने का समय हो गया है। सर्दियों में जल्दी अंधेरा हो जाने के कारण नींद ज्यादा आती है।

    शरीर की एनर्जी सेविंग मैकेनिज्म

    ठंड से बचाव- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। शरीर एनर्जी को बचाने के लिए नींद आने का सिग्नल देने लगता है।

    फिजिकल एक्टिवि कम होना- सर्दियों में लोग कम बाहर निकलते हैं और फिजिकल एक्टिविटीज भी कम करते हैं। इससे शरीर कम थकता है और नींद ज्यादा आती है।

    विटामिन-डी की कमी

    सूरज की रोशनी और विटामिन डी- सूरज की रोशनी से विटामिन-डी बनता है। विटामिन-डी एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण विटामिन-डी की कमी हो सकती है, जिससे थकान और नींद आती है।

    और भी हैं कारण

    खाने की आदतें- सर्दियों में लोग गर्म और हैवी खाना ज्यादा खाते हैं। इससे शरीर को खाना पचाने में ज्यादा समय लगता है और नींद आ सकती है।

    तनाव- सर्दियों में तनाव बढ़ सकता है, जिसके कारण भी ज्यादा नींद आ सकती है।

    बीमारियां- सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां भी नींद ज्यादा आने का कारण बन सकती हैं।

    सर्दियों में ज्यादा नींद आने की समस्या को कैसे कंट्रोल करें?

    धूप लें- सुबह उठकर सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताएं।

    फिजिकल एक्टिविटी करें- नियमित रूप से व्यायाम करें।

    बैलेंस डाइट लें- हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।

    तनाव कम करें- योग, मेडिटेशन या अन्य रिलैक्सिंग तकनीकों की प्रैक्टिस करें।

    स्लीप साइकिल फिक्स करें- रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।

    laziness reduce sleep sleep sleep cycle Winter
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2024 में 788 मामले दर्ज
    Next Article 2024 में संगठित अपराधी गैंग और आतंकवादियों के खिलाफ 154 गिरफ्तारियां, 47 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    Related Posts

    fact

    महिलाओं में दिख रहे ये लक्षण तो हो जायें अलर्ट, डायबिटीज की हो सकती हैं शिकार… जानें

    August 1, 2025
    सेहत

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय, होंगे कई फायदे

    August 1, 2025
    Facts

    केले के छिलके के अनोखे फायदे : त्वचा और बालों के लिए वरदान

    July 30, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.