Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 1:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IND vs PAK के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानें FREE में कहां देख पाएंगे LIVE MATCH
    खेल

    IND vs PAK के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानें FREE में कहां देख पाएंगे LIVE MATCH

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IND
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में IND vs PAK के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार यानी आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस हाई-वोल्टेज मैच में जीत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जहां भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा, वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट में बने रहने के लिए संघर्ष करेगा. IND vs PAK के इस रोमांचक मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

    भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरा है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रनों की हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस मैच को लेकर कूटनीतिक तनाव पहले जितना नहीं है, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों के बीच रोमांच चरम पर है. पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था, और इस बार वे उसी जीत से प्रेरणा लेंगे, जबकि भारत अपना बदला लेने के लिए तैयार है.

    भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन :

    भारत की टीम में ऋषभ पंत बुखार के कारण खेलते नजर नहीं आएंगे, और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कुलदीप यादव की जगह खेलने का मौका मिल सकता है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल की नजरें होंगी, जिन्होंने पिछले दो वनडे में शतक लगाए हैं, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और हर्षित राणा पर जिम्मेदारी रहेगी.

    पाकिस्तान में इमाम-उल-हक के फखर जमान की जगह लेने की संभावना है. स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किया जा सकता है, और तेज गेंदबाज शाहीन शाह और हारिस रऊफ पाकिस्तान की गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

    संभावित प्लेइंग 11 :

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

    पाकिस्तान : बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

    मैच डिटेल्स :

    तारीख : 23 फरवरी 2025
    स्थान : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    लाइव टॉस : दोपहर 2:00 बजे
    मैच शुरू होगा : दोपहर 2:30 बजे

    लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट :

    टीवी प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 पर
    लाइव स्ट्रीमिंग : JioHotstar पर उपलब्ध होगी, बिना किसी विशेष सब्सक्रिप्शन के आप फ्री में मैच देख सकते हैं.

    वनडे रिकॉर्ड :

    अब तक कुल मैच : 135
    भारत की जीत : 57
    पाकिस्तान की जीत : 73
    कोई परिणाम नहीं : 5

    चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड :

    कुल मुकाबले : 5
    पाकिस्तान की जीत : 3
    भारत की जीत : 2

    Also Read : राज्य के इन जिलों में आज ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी… जानें

    #Cricket Champions Trophy record cricket fans Dubai International Cricket Stadium February 2025 Hardik Pandya Haris Rauf high-voltage match ICC Champions Trophy India India vs Pakistan India win JioHotstar LIVE broadcast' live streaming match details match preview Mohammad Shami ODI record Pakistan Pakistan win Playing XI Rishabh Pant rivalry Rohit Sharma Semi Final Shaheen Shah Afridi Shubman Gill star sports Tournament Virat Kohli आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ऋषभ पंत क्रिकेट क्रिकेट फैंस चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड टूर्नामेंट दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान पाकिस्तान जीत प्रतिद्वंद्विता प्लेइंग XI फरवरी 2025 भारत भारत जीत भारत बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स मैच पूर्वावलोकन मोहम्मद शमी रोहित शर्मा लाइव प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग वनडे रिकॉर्ड विराट कोहली शाहीन शाह अफरीदी शुभमन गिल सेमीफाइनल स्टार स्पोर्ट्स हाई-वोल्टेज मुकाबला हारिस रऊफ हार्दिक पंड्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के इन जिलों में आज ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी… जानें
    Next Article CM के निर्देश के बाद तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे गुमला के चार श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार के CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने केस दर्ज किया

    April 17, 2026
    देश

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर हंगामा

    April 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कुएं में मिला अधेड़ महिला का शव, तिलक समारोह में शामिल होने गई थी

    April 17, 2026
    Latest Posts

    बिहार के CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने केस दर्ज किया

    April 17, 2026

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर हंगामा

    April 17, 2026

    कुएं में मिला अधेड़ महिला का शव, तिलक समारोह में शामिल होने गई थी

    April 17, 2026

    फुल एक्शन मोड में CM सम्राट चौधरी, जनता की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

    April 17, 2026

    झारखंड में होमगार्ड जवानों के वेतन पर नई गाइडलाइन, खातों का होगा सत्यापन

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.