Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रैक पर मलबा गिरने से किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल मार्ग बाधित, रूट डाइवर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रैक पर मलबा गिरने से किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल मार्ग बाधित, रूट डाइवर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भूस्खलन हो गया तथा पहाड़ों से कटकर मलबा रेलवे ट्रैक पर गिर गया. जिससे किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल मार्ग बाधित हो गया है. शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद रेलवे के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंच मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ओडिशा के चमड़ीपल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक भू स्खलन हुआ है. जब इसकी जानकारी रेलवे के अफसरों को मिली तो दल मौके पर पहुंचा. जिसके बाद से मलबा को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है.

    अफसरों के मुताबिक मलबे को हटाने के लिए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाएगा. यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे ने मार्ग डाइवर्ट किया है. किरंदुल से विशाखापत्तनम तक चलने वाली नाइट एक्सप्रेस ट्रेन 31 जुलाई तक ओडिशा के रायगड़ा से घूम कर जगदलपुर और फिर दंतेवाड़ा पहुंचेगी. इधर दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच का पैच भी काफी खतरनाक है. रेलवे के अफसरों ने बारिश को ध्यान में रखते हुए यात्री ट्रेन को दंतेवाड़ा में रोकने के निर्णल लिया है. हालांकि, मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी.

    ट्रैक भूस्खलन मलबा रेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम चंपारण में दो पक्षों के बीच विवाद में वृद्ध की ह’त्या, एक घायल
    Next Article बीरगोड़ा नदी पर बना डायवर्जन बहा, दर्जनों का गांवों का संपर्क टूटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.