Jamshedpur : जमशेदपुर के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जीरापाड़ा गांव में एक बूढ़ी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। मृतक महिला की शिनाख्त 77 साल की सुधा बाला देवी के तौर पर की गयी। इल्जाम है कि सगे बेटे जब्बर सिंह ने धारदार हथियार से उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार जब उसने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर और कोई नहीं था। जब्बर का बेटा मंगल सिंह अपने ससुराल गया हुआ था। अपनी मां को खौफनाक मौत देने के बाद आरोपी जब्बर सिंह ने थाना में सरेंडर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोग मौके पर जुट गये। पुलिस भी स्पॉट पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस हथियार से वार किया गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी के बेटे मंगल सिंह से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की वजह और घटना के क्रम की पूरी जानकारी हासिल कर सके।
Also Read : सांसद विजय हांसदा लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू, बोले- जल्द होगा समाधान

Also Read : पाकुड़ में आज भी जिंदा है सदियों पुरानी परंपरा, बहनों ने गोबर से बनाया ‘जाम दूत’