Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 3:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका अशोक निकला अपहरणकर्ता, तीन छात्र हुए मुक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका अशोक निकला अपहरणकर्ता, तीन छात्र हुए मुक्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2017No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंदन सोनार गिरोह के द्वारा अपहरण किए गए भाजपा नेता मदन सिंह के बेटे शिवम सिंह, रिश्तेदार गौरव सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ सैंकी को मुक्त करा लिया गया है। तीनों छात्रों को चाईबासा पुलिस ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगल के बीच स्थित एक गांव आराहातू से बरामद किया। छात्रों की बरामदगी शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चाईबासा से काग्रेस की टिकट पर साल 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके अशोक सुंडी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया, अपहरण के बाद छात्रों को अशोक के ही घर में रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आजसू नेता और एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद चाईबासा पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को दी। जिसके बाद रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, शिवम के पिता मदन सिंह समेत अन्य लोग सुबह तीन बजे चाईबासा के गोयलकेरा पहुंचे। अपहरण कांड के खुलासे में कोल्हान डीआईजी साकेत कुमार सिंह और चाईबासा एसपी अनीश गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शनिवार की सुबह पुलिस अपहरणकर्ताओं और तीनों छात्रों को रांची लेकर पहुंची। गौरतलब है कि सोनार गिरोह ने अपहरण के बाद 20 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

    शिवम समेत तीनों छात्रों को हनी ट्रैपिंग के जरिए जाल में फंसाया गया था। शिवम के पिता मदन सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को पहली बार युवती ने शिवम को कॉल किया था। लेकिन तब शिवम ने रॉग नंबर कह युवती का फोन काट दिया था। इसके बाद युवती लगातार उसे फोन करने लगी। जिसके बाद शिवम ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। 5 सितंबर को युवती ने तकरीबन 45 बार शिवम को फोन किया। शिवम ने जब फोन नहीं उठाया, तब युवती ने गौरव को फोन किया। गौरव ने शिवम से युवती की बात करायी। जिसके बाद युवती ने कटहलमोड़ की तरफ बुलाया। युवती के कॉल के बाद दोनों ने अभिषेक उर्फ सैंकी को भी साथ चलने को कहा। इसके बाद तीनों छात्र अल्टो कार से कटहलमोड़ गए।

    खुद को पुलिसकर्मी बताकर किया अपहरण
    कटहलमोड़ आने के बाद तीनों छात्रों को युवती ने रिंग रोड आने को कहा। रिंग रोड में दोपहर 3.19 मिनट में तीनों छात्रों की कार दिखायी दी। एक मिनट के बाद सफेद रंग की रिट्ज कार आयी। कार के आकर रूकने के बाद एक सफेद रंग की गाड़ी में छह अपहरणकर्ता आए। रिंग रोड में छात्रों की कार के आगे पीछे स्कार्पियो और रिट्ज कार खड़ी कर दी। छात्रों की कार रूकवाने के बाद स्कार्पियों ने सवार लोग उतरे। सभी ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए छात्रों को स्कार्पियो में बैठाया। अपहरणकर्ताओं ने छात्रों को यह कह धमकाया कि लड़की को परेशान करते हो , चलो थाने बड़ा बाबू तुमलोगों को बुलाए हैं। स्कार्पियो में बैठने के बाद शिवम और गौरव को बेहोशी की दवा पिलाई गई, वहीं अभिषेक को अपहरणकर्ताओं ने सूई देकर बेहोश किया। इसके बाद छात्रों को गोईलकेरा ले जाया गया था।

    गोईलकेरा में बरामदगी के बाद तीनों छात्र

    तीन छात्र के अपहरण, फिरौती की डिमांड और फिर बरामदगी की कहानी किसी फिल्मी प्लाट सी है। हनी ट्रैपिंग के जरिए युवती ने छात्रों को अपने जाल में फंसाया। अपहरणकर्ता ने पुलिसकर्मी बन कर छात्रों को डराया- धमकाया। स्कार्पियो गाड़ी में बेहोश करने के बाद तीनों छात्रों को चाईबासा के गोईलकेरा में जंगल के बीच स्थित एक गांव में ले जाया गया। अपहरणकर्ता बार बार छात्रों को कहते थे कि तुमलोगों दो दिनों से बेहोश हो। तुमलोगों को हम झारखंड से काफी दूर आंध्रप्रदेश के जंगल में लेकर आए हैं। यहां तुम्हारी पुलिस कभी आ भी नहीं सकती। 500 की संख्या में भी पुलिस यहां आएगी तो हमलोग उसे मार कर भगा देंगे। हमारी पार्टी यहां काफी मजबूत है। अपहरणकर्ता यह कह कर छात्रों को डराते थे कि आंध्रप्रदेश से बच कर निकलना तुमलोगों के लिए संभव नहीं है, इसलिए तुमलोग कभी भागने की कोशिश भी मत करना। बरामदगी के बाद अपह्रत तीनों छात्र शिवम, गौरव और अभिषेक ने पुलिस को यह आपबीती बतायी।
    शिवम की बरामदगी के बाद परिचितों के साथ बैठे पिता मदन सिंह

    कैसे हुई छात्रों की बरामदगी
    छात्रों के अपहरण के बाद रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी टीम तकनीकी शाखा की मदद से जांच में जूटी थी। अपहरणकर्ताओं के द्वारा चतरा के लावालौंग, गिरिडीह, चाइबासा समेत अन्य इलाकों से फोन किया जाता था। ऐसे में कोल्हान के डीआईजी साकेत कुमार सिंह से रांची पुलिस लगातार संपर्क में थी। शुक्रवार की रात गोईलकेरा से छात्रों को एक टाटा मैजिक गाड़ी से कहीं और ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद कोल्हान डीआईजी और चाईबासा एसपी ने घेराबंदी की। जंगल से ही टाटामैजिक से तीनों छात्रों और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों की बरामदगी और छह लोगों की घेराबंदी के बाद पुलिस ने उस ठिकानें पर छापेमारी की, जहां छात्रों को रखा गया था। पुलिस ने वहां से कांग्रेस नेता अशोक सुंडी समेत पांच लोगों को पकड़ा। मौके से पुलिस ने दो देशी कट्टा और एक नाइन एमएम पिस्टल भी बरामद किया। बरामदगी के बाद चाईबासा पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रीनगर जा रही थी ठेकेदार की पत्नी, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बैग से मिली गोली
    Next Article अपहरण की अफवाह में ब्रीजा सवारों को पीटा, गाड़ी तोड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुलगाम में तीसरे दिन भी एन’काउंटर जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ सौंपा त्यागपत्र… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025

    7 अगस्त को दरभंगा में नौकरी का बड़ा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    August 3, 2025

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025

    झारखंड के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका… जानें डिटेल्स

    August 3, 2025

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.