Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 11:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केरल क्रिश्चियन फैलोशिप ने मनाया ओणम, केले के पत्ते पर परोसा पारंपरिक भोजन
    झारखंड

    केरल क्रिश्चियन फैलोशिप ने मनाया ओणम, केले के पत्ते पर परोसा पारंपरिक भोजन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: केरला क्रिश्चियन फैलोशिप ने आज मलयाली ईसाई समुदाय की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रांगण में ओणम त्योहार धूमधाम से मनाया. इस आयोजन में मार्थोमा, ऑर्थोडॉक्स और कैथोलिक समुदाय के लोगों ने केरल के प्रमुख त्योहार ओणम को साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. ओणम केरल का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है. इस त्योहार के बारे में मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राक्षसों के राजा महाबली को पाताल लोक भेजा था. लेकिन महाबली की भक्ति और उदारता के कारण उन्हें वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने की अनुमति दी गई. इसी खुशी में ओणम का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. कार्यक्रम में ‘पुक्कलम’ आकर्षण का केंद्र था. जिसमें रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली का निर्माण किया गया था. यह रंगोली ओणम के दौरान घरों के बाहर बनाई जाती है. ओणम सद्या के अवसर पर पारंपरिक भोजन केले के पत्ते पर परोसा गया. जिसमें 26 से अधिक प्रकार के व्यंजन शामिल थे. सभी लोगों ने इस पारंपरिक भोजन का आनंद लिया. इस अवसर पर जेकॉब सीजे ने कहा कि ओणम सामाजिक एकता, समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. लोग पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं. कार्यक्रम में रेव डॉ. एमओ ऊम्मेन, फादर शिनु चेरियन, रेव अनिस जॉनसन, रेव फादर मैथ्यू मंजिला ओसीडी और रेव फादर विंसी टीओआर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने-अपने संदेश दिए.

     

    ऑर्थोडॉक्स चर्च ओणम त्योहार ओणम सद्या कैथोलिक समुदाय जेकॉब सीजे पारंपरिक भोजन पुक्कलम फादर शिनु चेरियन मलयाली ईसाई समुदाय मार्थोमा समुदाय रंग-बिरंगे फूल रेव अनिस जॉनसन रेव डॉ. एमओ ऊम्मेन रेव फादर मैथ्यू मंजिला ओसीडी रेव फादर विंसी टीओआर** सामाजिक एकता सांस्कृतिक धरोहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूटी पर पति ने पत्नी को नहीं घुमाया तो चली गई मायके, जानें फिर क्या हुआ
    Next Article कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब, बोले-केंद्र ने सरना धर्म कोड को ठंडे बस्ते में डाल दिया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.