Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब, बोले-केंद्र ने सरना धर्म कोड को ठंडे बस्ते में डाल दिया
    झारखंड

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब, बोले-केंद्र ने सरना धर्म कोड को ठंडे बस्ते में डाल दिया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में कांग्रेस और झामुमो पर भाजपा द्वारा लगाये गए आरोपों का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी को झारखंड राज्य के गठन की संघर्ष कहानी और उसके पीछे की कुर्बानियों की जानकारी होनी चाहिए. झारखंड राज्य के गठन के लिए कांग्रेस के 13 मंत्रियों ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर अपने पद से त्यागपत्र दिया था.

    कांग्रेस और झामुमो के दबाव में बिहार विधानसभा ने झारखंड अलग राज्य विधेयक पारित किया, जिससे झारखंड के निर्माण का मार्ग साफ हुआ. लोकसभा में राज्य गठन विधेयक को पूरा समर्थन देने के साथ ही राज्यसभा में बहुमत वाली कांग्रेस ने इस विधेयक को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में आदिवासी हितों की अनदेखी की है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा द्वारा पारित सरना धर्म कोड को मोदी ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है और आदिवासी महिला राष्ट्रपति के सम्मान की भी अनदेखी की है.

    लोकसभा चुनाव के परिणाम का आंकलन करे पीएम

    भ्रष्टाचार के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी को पहले लोकसभा चुनाव के परिणामों का आकलन करना चाहिए. उन्होंने इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से भाजपा द्वारा कंपनियों से चंदा उगाहने और उन्हें लाभ पहुंचाने के मामलों को उजागर किया. साथ ही कहा कि भाजपा ने झारखंड में पिछड़ों के आरक्षण को 27% से घटाकर 14% कर दिया था, लेकिन महागठबंधन की सरकार ने इसे फिर से 27% पर वापस लाने का विधेयक पास किया है. जिसे मोदी के इशारे पर एक कोने में रख दिया गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी के 10 वर्षों के शासनकाल में युवाओं से रोजगार के अवसर छिन लिए गए हैं. इसके विपरीत झारखंड की महागठबंधन सरकार किसानों के ऋण माफ कर रही है, बिजली बिल माफ कर रही है, मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है और युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को मईंया सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि और छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना के तहत लाभ मिल रहा है.

    पीएम मोदी के सत्ता मोह पर उठाए सवाल

    महतो ने पीएम मोदी के सत्ता के मोह और लालच पर भी सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि सीमाओं की रक्षा करे और घुसपैठ की घटनाओं के लिए पूरी तरह से केंद्र जिम्मेदार है. झारखंड में आधारभूत संरचना में तेजी से विकास के लिए महागठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए केशव महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े इस विकास का प्रमाण हैं.

    आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आदिवासी हित कांग्रेस केशव महतो कमलेश झामुमो झारखंड अलग राज्य विधेयक झारखंड राज्य गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राज्यसभा लोकसभा सरना धर्म कोड सोनिया गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल क्रिश्चियन फैलोशिप ने मनाया ओणम, केले के पत्ते पर परोसा पारंपरिक भोजन
    Next Article एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम हेमंत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.