Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2026 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामा में बोलीं कल्पना सोरेन- केंद्र सरकार रॉयल्टी और मनरेगा का हजारों करोड़ रुपया रोक रखा है
    झारखंड

    जामा में बोलीं कल्पना सोरेन- केंद्र सरकार रॉयल्टी और मनरेगा का हजारों करोड़ रुपया रोक रखा है

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कल्पना सोरेन ने आज जामा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने झारखंड को एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया, जिसमें मनरेगा का बकाया भी शामिल है. यह राशि खनिज रॉयल्टी का है, जिसे राज्य की धऱती से निकालकर केंद्र ने लिया है. कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके पति और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से यह पैसा मांग रहे हैं ताकि राज्य में शिक्षा, सड़क और अन्य विकास योजनाओं को बढ़ावा दिया जा सके. उन्होंने कहा, “बीजेपी की डबल इंजन सरकार के दौरान ये लोग हमारे स्कूलों को बंद कराते थे और लाखों लोगों का राशन कार्ड काट दिया था. लेकिन हमारी सरकार ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए ताकि गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके.”

    उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने झारखंड की रॉयल्टी और मनरेगा का बकाया राशि रोक रखी है और राज्य सरकार की योजनाओं में भी बाधाएं डाली जाती हैं. विशेष रूप से, उन्होंने मंईयां सम्मान योजना का जिक्र किया, जिसके खिलाफ बीजेपी ने कोर्ट में पीआईएल दायर किया था, लेकिन कोर्ट ने इस योजना को जारी रखने का आदेश दिया. कल्पना सोरेन ने कहा, “बीजेपी का गैंग हमेशा हमारी योजनाओं को बाधित करने की कोशिश करता है, लेकिन राज्य की जनता ने पहले चरण के चुनाव में यह साबित कर दिया कि वे बीजेपी को नकार चुके हैं. राज्य की महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया और दूसरे चरण में भी यही स्थिति रहेगी.”

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 25 लाख लोगों को आबुआ आवास योजना से जोड़ा और 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड प्रदान किया। इन योजनाओं के लिए फंड की आवश्यकता होती है, और जब वे केंद्र से इस पैसे की मांग करते हैं तो बीजेपी को यह नहीं अच्छा लगता. कल्पना सोरेन ने अंत में कहा कि झारखंड के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है और उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी.

    आबुआ आवास योजना इंडिया गठबंधन एक लाख 36 हजार करोड़ कल्पना मुर्मू सोरेन केंद्र सरकार खनिज रॉयल्टी चुनावी सभा जामा झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड सरकार पीआईएल बीजेपी बीजेपी की नकारात्मक राजनीति मईया सम्मान योजना मनरेगा महिला मतदान राज्य विकास राशन कार्ड रॉयल्टी का बकाया लुईस मरांडी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हरा राशन कार्ड हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सलमान व अरबाज गिरफ्तार
    Next Article सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    June 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

    June 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    June 7, 2026
    Latest Posts

    ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    June 7, 2026

    रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

    June 7, 2026

    रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    June 7, 2026

    लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

    June 7, 2026

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.