Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कल्पना सोरेन को मिली नई जिम्मेवारी, जानें क्या
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन को मिली नई जिम्मेवारी, जानें क्या

    SinghBy SinghJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कल्पना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को नई जिम्मेवारी मिली है. कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने महिला, बाल विकास समिति का सभापति नियुक्त किया गया है. अध्यक्ष ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन कर दिया है और संबंधित अधिसूचना जारी भी कर दी गई है. इस पुनर्गठन के तहत विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों के नामों का ऐलान किया गया है.

    मनोज यादव लोकलेखा समित के अध्यक्ष

    झारखंड विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत समितियों का गठन किया जाता है. अधिसूचना के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के सभापति होंगे. इसके अतिरिक्त, गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को सामान्य प्रयोजन समिति, लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू को प्राक्कलन समिति, मझगांव के झामुमो विधायक निरल पूर्ति को सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, निरसा से माले विधायक अरूप चटर्जी को सरकारी आश्वासन समिति, और दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, बरही से भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

    प्रदीप यादव बने जिला परिषद व पंचायती राज समिति के सभापति

    वहीं, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति, लोहरदगा के कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति, चंदनक्यारी से झामुमो विधायक उमाकांत रजक को निवेदन समिति, महेशपुर से विधायक स्टीफन मरांडी को अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति, और मनिका से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को सदाचार समिति का सभापति नियुक्त किया गया है.

    डॉ नीरा यादव, सीपी सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

    इसके अलावा, कोडरमा से भाजपा विधायक डा. नीरा यादव को पुस्तकालय विकास समिति, सारठ से झामुमो विधायक उदयशंकर सिंह को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति, रांची से भाजपा विधायक चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह को विधायक निधि अनुश्रवण समिति, गुमला से झामुमो विधायक भूषण तिर्की को शून्यकाल समिति, धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा को गैर सरकारी संकल्प समिति, और देवघर से राजद विधायक सुरेश पासवान को अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का सभापति बनाया गया है.

    जानें, किसे क्या बनाया गया

    • सीपी सिंह विधायक निधि अनुश्रवण समिति के सभापति
    • नीरा यादव पुस्तकालय विकास समिति की सभापति होंगी.
    • सरयू राय प्रत्यायुक्त समिति के सभापति का मिला जिम्मा.
    • विकास मुंडा खाद्य, एवं उपभोक्ता मामले समिति के सभापति.
    • रामेश्वर उरांव आंतरिक संसाधन व केंद्रीय सहायता समिति सभापति
    • प्रदीप यादव जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति
    • बसंत सोरेन प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति बनाए गए
    • हेमलाल मुर्मू प्राक्कलन समिति के सभापति नियुक्त किए गए
    • स्टीफन मरांडी एससी/एसटी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग समिति
    • कल्पना सोरेन महिला, बाल विकास समिति की सभापति

    Also Read: 40 साल में पहली बार अमेरिकी प्रेसिडेंट का शपथ ग्रहण समारोह स्थल बदला, बोले डोनाल्ड ट्रंप

    Also Read: प्रेमी का इलाज कराने आयी लड़की का RIMS में रे’प, SAP जवान अरेस्ट

    Appointment of Chairperson Barhi BJP MLA Chandankyari Child Development Committee Congress Cp singh CPI(ML) Deoghar Dhanbad Dumka Estimates Committee Government Committees Hemant Soren Hemlal Murmu Internal Resources Committee Jharkhand Assembly Jharkhand Politics Jmm Kalpana Soren Library Development Committee Littipara Majhgaon Manika Manoj Yadav MLA Fund Monitoring Committee Neera Yadav Panchayati Raj Committee Pradeep Yadav Public Accounts Committee Rabindranath Mahato Rameshwar Oraon Reorganization of Committees Rjd SC/ST Welfare Committee Stephen Marandi women Zila Parishad आंतरिक संसाधन समिति एससी/एसटी कल्याण समिति कल्पना सोरेन कांग्रेस चंदनक्यारी जिला परिषद झामुमो झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा दुमका देवघर धनबाद नीरा यादव पंचायती राज समिति पुस्तकालय विकास समिति प्रदीप यादव प्राक्कलन समिति बरही बाल विकास समिति भाजपा विधायक मझगांव मनिका मनोज यादव महिला माले रवींद्रनाथ महतो राजद रामेश्वर उरांव लिट्टीपाड़ा लोकलेखा समिति विधायक निधि अनुश्रवण समिति सभापति नियुक्ति समितियों का पुनर्गठन सरकारी समितियों सीपी सिंह स्टीफन मरांडी हेमंत सोरेन हेमलाल मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगाजा में युद्ध विराम को इजरायली कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब होगा लागू
    Next Article मौसम में बदलाव के संकेत, जानें अगले 4 दिनों का हाल

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.