Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»के.रवि कुमार ने किया बूथों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा
    झारखंड

    के.रवि कुमार ने किया बूथों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: सिसई के राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई, चेगरी स्थित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप से जुड़ी सुनीता देवी कहती हैं कि इस बार के चुनाव में किसी प्रलोभन में न आकर अपने समझ से सही उम्मीदवार को चुनना है. पैसा, शराब या किसी अन्य प्रकार के लुभावन अथवा बहकावे में आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करना बल्कि सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करना है. आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार इस मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे. वे जानना चाहते थे कि सुनीता लोगों को नैतिक मतदान के विषय में क्या जानकारी दे रहीं हैं.

    मतदान को बढ़ावा देने के लिए बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन के समय काफी गर्मी रहने वाली है. इसे देखते हुए मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पेयजल, शौचालय, रनिंग वाटर, बिजली, शेड जैसी न्यूनतम सुविद्याएँ उपलब्ध रहेंगी. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलेंटियर नियुक्त किये गए हैं. उन्होंने कहा कि नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के लिए बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप भी बनाया गया है. वे आज सिसई के राज्यकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 20 एवं 21, राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई चेगरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 22 एवं 23, बिशुनपुर के सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 एवं बिशुनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय कटिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 108 के निरीक्षण के क्रम में बूथ अवेयरनेस ग्रुप, वॉलेंटियर्स एवं बीएलओ से मिलकर उनके निर्वाचन संबंधित जबाबदेहियों से अवगत कराते हुए उनका संवेदीकरण कर रहे थे.

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बूथ निर्माण होने से मतदान करना होगा आसान

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार द्वारा गुमला बिशुनपुर के सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 के निरीक्षण के क्रम में बोरांग ग्राम प्रधान दिलेशर उरांव ने बताया कि पहले यहां के लोग बानालात स्थित मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते थे, जिस वजह से बूढ़े बुजुर्ग लोग अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जाते थे. इस बार अपने गांव में मतदान केंद्र बन जाने से हम सब अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे. ज्ञातव्य है कि पहले के निर्वाचनों में नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण आस पास के 8 मतदान केंद्रों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बानालात जाया करते थे.

    87 वर्षीय दिव्यांग भूखली देवी की ली जानकारी

    मतदान केंद्र 108 के निरीक्षण के दौरान 87 वर्षीय दिव्यांग भूखली देवी की जानकारी प्राप्त हुई जिनके मतदान हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग कराने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के समय के बारे में मतदान केंद्र संख्या 22 की बीएलओ ओकिला देवी से पूछा तब उन्होंने बताया कि इस बार सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान रहेगा. पहले 3 बजे ही खत्म हो जाता था. हमलोग 5 बजे तक इस बार मतदान करवाएंगे और जो 5 बजे तक लाईन में खड़े हो जाएंगे उनका भी हमें मतदान कराना है.

    बीएलओ से ली मतदाताओं की जानकारी

    इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाता सूची से क्रमवार मतदाताओं के विषय में बीएलओ से जानकारी मांगी सभी बीएलओ द्वारा अपने क्षेत्र के मतदाताओं की समुचित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गयी. उन्होंने मतदान दिवस, फॉर्म 6 कब तक भरे जा सकते है, क्षेत्र में आई नई बहुओं को मतदाता सूची में जोड़े जाने की प्रक्रिया, ईवीएम/वीवीपैट आदि मतदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर बीएलओ की जानकारी से अवगत हुए. इस अवसर पर बीएलओ द्वारा दिये गए जवाबो से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णतः संतुष्ट हुए. उन्होंने इस अवसर पर मतदान के दिन नियुक्त वॉलेंटियर से भी बात की एवं उनके कार्यों के विषय में उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सजग रहने का निदेश दिया.

    ये रहे मौजूद

    निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला सहित गुमला जिला के निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज के रवि कुमार गुमला जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मतदान मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा की सरकार से पहले देश संविधान के अनुसार चलता था: श्याम यादव
    Next Article तलवार से वार कर युवक की कर दी बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.