Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जूनियर इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार, करने गये थे पथ निर्माण का निरीक्षण
    जोहार ब्रेकिंग

    जूनियर इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार, करने गये थे पथ निर्माण का निरीक्षण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जूनियर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : चाईबासा में पथ निर्माण कार्य का जायजा लेने गये जूनियर इंजीनियर राजकुमार बेक के साथ साइट पर अभद्र व्यवहार किया गया। गाली-गलौज की गयी, मारधाड़ किया गया और उनका मोबाइल फोन तक छीनकर जमीन पर पटक दिया गया। उनका मोबाइल फोन पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया। इसके अलावा उनके साथ गये असिस्टेंट इंजीनियर के साथ भी बदसलूकी की गयी। मारधाड़ और बदसलूकी का इल्जाम लगाया गया है संवेदक अशोक कुमार के दो बेटों और दो मुंशियों पर। संवेदक अशोक कुमार के बेटों के नाम रघुवीर प्रधान और रवि रंजन प्रधान बताये गये। इस पूरी वारदात की शिकायत ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर से की गयी है। वहीं, बात झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ तक पहुंची। जिसके बाद विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गयी है। साथ ही संवेदक को झारखंड में ब्लैक लिस्ट करने का आग्रह किया है।

    शिकायत पत्र के जरिये बताया गया है कि चाईबासा PMJSY फेज 3 के तहत पैकेज संख्या JH-P3-22-23-WSM-08 पथ MRL-02 मेरालसाई से तंगरमोर का निरीक्षण करने अधिकारी गये हुए थे। अधिकारियों में नोवामुंडी के वर्क सब डिविजन के असिस्टेंट इंजीनियर और कुमारडुनगी प्रशाखा के जूनियर इंजीनियर राजकुमार बेक शामिल थे। दोनों ने पथ निर्माण कार्य का निर्क्षण किया। मौके पर एग्रीमेंट के हिसाब से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बहुत बढ़िया नहीं थी। इल्जाम है कि वहां मौजूद संवेदक के लोगों से जब इस बारे में पूछा गया तो वे लोग भड़क उठे। बदसलूकी करने लगे। देखते ही देखते गाली-गलौज और मारधाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जूनियर इंजीनियर राजकुमार बेक का मोबाइल फोन छीना और पटक कर तहस-नहस कर दिया। मामले में झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के महासचिव का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। संघ का कहना है कि कार्यस्थल पर कार्य निष्पादन करवाने की स्तिथि में ऐसी अप्रिय घटना अभियंताओं का मनोबल गिराती है, जिसका झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ पुरजोर विरोध करती है।

    Also Read : अनिल टाइगर के परिजन बोले- पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए रची गई साजिश

    he had gone to inspect road construction Junior engineer was treated rudely करने गये थे पथ निर्माण का निरीक्षण जूनियर जूनियर इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैपिडो राइडर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप…देखें वीडियो
    Next Article पाकुड़ के गांवों में सांसद विजय हांसदा का दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन…

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.