Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2025 ♦ 4:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JSCA ELECTION 2025 : वोट से 36 घंटे पूर्व प्रेसिडेंट राजेश बॉबी का ऑडियो वायरल, सदस्य को दे रहे मां-बहन की गाली
    जोहार ब्रेकिंग

    JSCA ELECTION 2025 : वोट से 36 घंटे पूर्व प्रेसिडेंट राजेश बॉबी का ऑडियो वायरल, सदस्य को दे रहे मां-बहन की गाली

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSCA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JSCA चुनाव 2025 में प्रत्याशी अपना दम खम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दो गुटों ने इस बार चुनाव में अपनी-अपनी पूरी टीम को उतारा है। दोनों प्रतिद्वंदी मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए आग्रह कर रहे हैं। महज 48 घंटे के बाद चुनाव को लेकर मतदान होना है और इसी बीच JSCA के एक पदाधिकारी का गाली-गलौज करते एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल ऑडियो में कंट्री क्रिकेट क्लब के प्रेसिडेंट राजेश वर्मा बॉबी की आवाज होने का दावा किया गया है। हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि जोहारलाइव नहीं करता है। दावा के अनुसार राजेश वर्मा बॉबी जेएससीए के सदस्य को ही मां-बहन की गाली दे रहे हैं। ऑडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है कि राजेश वर्मा बॉबी को बार-बार गाली-गलौज करने से मना किया जा रहा है। इसके बावजूद राजेश वर्मा लगातार गाली दे रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अजयनाथ शाहदेव के चुनाव में खड़े होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर, JSCA के चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की टीम जीत कर आती है तो ऐसे ही सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार होगा।

    अजयनाथ शाहदेव की टीम के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे राजेश वर्मा

    राजेश वर्मा बॉबी का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल होने के बाद मतदाताओं में कई प्रकार का संशय बना हुआ है। सभी को आने वाले दिनों में कुछ गलत होने के संकेत दिख रहे हैं। कई लोग इस वायरल ऑडियो को दबा कर मामला निपटाने में जुटे हैं। दरअसल, कंट्री क्रिकेट क्लब के प्रेसिडेंट राजेश वर्मा बॉबी इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजयनाथ शाहदेव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं और मतदाताओं को अपने लोगों को वोट दिलाने की जुगत में हैं। जो सदस्य उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वायरल ऑडियो अजयनाथ शाहदेव की पूरी टीम के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

    महिलाओं-बच्चों का आना-जाना लगा रहता है जेएससीए स्टेडियम में

    जेएससीए स्टेडियम में सभ्य लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पूरे परिवार के साथ भोजन का लुफ्त उठाने भी महिलाएं और बच्चे स्टेडियम पहुंचते हैं। अगर, यह स्थिति रही तो फिर स्टेडियम में लोगों का फुटफॉल भी कम होता दिखेगा और इसका असर मैनेजमेंट का झेलना पड़ सकता है। वहीं, यह खबर सुनने के बाद महिलाएं और बच्चे खुद को स्टेडियम में आने से असुरक्षित भी महसूस कर सकते हैं।

    अभी तक नहीं हुई कोई भी कार्रवाई

    कंट्री क्रिकेट क्लब के प्रेसिडेंट राजेश वर्मा बॉबी की गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद से अब तक जेएससीए प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। ना ही कोई नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में पीड़ित ने जेएससीए प्रबंधन को एक लिखित शिकायत राजेश वर्मा बॉबी के खिलाफ दी है। इसके बावजूद बड़ा सवाल है कि जेएससीए के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी ने अब तक इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की। जेएससीए अध्यक्ष, सेक्रेटरी और राजेश वर्मा बाबी मिलकर चुनाव लड़वा रहे हैं।

    Also Read : लातेहार में फा’यरिंग की आजाद सिरकार ने ली जिम्मेदारी, प्रेस रिलीज जारी कर क्या बोला… देखें

    abusing the member's mother and sister audio of President Rajesh Bobby goes viral JSCA ELECTION 2025 : वोट से 36 घंटे पूर्व प्रेसिडेंट राजेश बॉबी का ऑडियो वायरल JSCA ELECTION 2025: 36 hours before the vote सदस्य को दे रहे मां-बहन की गाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSDPO को थाना में घुसने से रोका गया, थानेदार सस्पेंड
    Next Article बिहार के इन चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मिड डे मील से हटे हेडमास्टर, अब निभाएंगे विशेष दायित्व

    May 16, 2025
    गुमला

    जोनल IG अखिलेश झा ने की 5 वर्ष से लंबित कांडों की समीक्षा, कहा – सड़क सुरक्षा के लिए जिला में चलाएं जागरूकता अभियान

    May 16, 2025
    झारखंड

    JSCA चुनाव की तैयारी जोरों पर, अजय नाथ शाहदेव टीम ने जारी किया मेनिफेस्टो

    May 16, 2025
    Latest Posts

    मिड डे मील से हटे हेडमास्टर, अब निभाएंगे विशेष दायित्व

    May 16, 2025

    जोनल IG अखिलेश झा ने की 5 वर्ष से लंबित कांडों की समीक्षा, कहा – सड़क सुरक्षा के लिए जिला में चलाएं जागरूकता अभियान

    May 16, 2025

    JSCA चुनाव की तैयारी जोरों पर, अजय नाथ शाहदेव टीम ने जारी किया मेनिफेस्टो

    May 16, 2025

    ‘रामायण’ में यश के साथ ON SCREEN ये एक्ट्रेस निभाएंगी उनकी पत्नी का ROLE

    May 16, 2025

    राज्य सरकार मॉब लिंचिंग पर कानून बनाए नहीं तो करेंगे बोकारो से न्याय की शुरुआत – मंसूर अंसारी

    May 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.