Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 4:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»बगोदर में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, बोले-‘एनडीए छोड़ कोई और झारखंड की भलाई नहीं सोचता, उखाड़ फेंकें भ्रष्टाचारी सरकार’
    गिरिडीह

    बगोदर में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, बोले-‘एनडीए छोड़ कोई और झारखंड की भलाई नहीं सोचता, उखाड़ फेंकें भ्रष्टाचारी सरकार’

    SinghBy SinghNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में आज 12 नवंबर को एनडीए प्रत्याशी नागेंद्र महतो के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर नड्डा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद के आरोप लगाते हुए भाजपा को ही झारखंड का हितैषी दल बताया और राज्य में बदलाव की अपील की.

    आपका हिस्सा लूट रहे कांग्रेस, झामुमो व राजद

    नड्डा ने कहा, “झारखंड की भलाई सिर्फ भाजपा और एनडीए ही सोचते हैं. कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी की गठबंधन सरकार में केवल भ्रष्टाचार और परिवारवाद है. ये लोग आपके हिस्से को लूटने का काम कर रहे हैं. अब समय आ गया है कि इन भ्रष्टाचारी सरकारों को उखाड़ फेंका जाए.” उन्होंने यह भी कहा, “हमारे वीर वीरांगनाओं ने अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंका है और अब वही वीर वीरांगनाएं इस बार झारखंड से इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगी.”

    लालू ने कहा था कि मेरी लाश पर ही बनेगा झारखंड

    नड्डा ने झारखंड राज्य के गठन का श्रेय भाजपा को देते हुए कहा, “जब झारखंड बनने की बात थी, तब कांग्रेस पार्टी ने इसे टालने की कोशिश की थी. लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर ही झारखंड बनेगा, लेकिन आज झारखंड अस्तित्व में है और इसका श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है. झारखंड का विकास और इसे मुख्यधारा में लाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है.”

    कांग्रेस ने 10 साल में 80 हजार करोड़ झारखंड को दिए थे, मोदी सरकार ने 3 लाख करोड़ दिया

    नड्डा ने भाजपा सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा, “मोदी जी ने 10 साल के शासन में जो कहा, वह किया और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया. कांग्रेस सरकार के वक्त झारखंड को 80 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जबकि भाजपा सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये राज्य को दिए हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी नेताओं को मुख्यधारा में लाकर उनकी आवाज को सम्मान दिया है.

    झारखंड को ईमानदार, भ्रष्टाचारमुक्त व विकासशील सरकार देने की अपील

    नड्डा ने बगोदर के लोगों से अपील की कि वे 20 तारीख को वोट डालकर नागेंद्र महतो को जीताकर विधानसभा भेजें और झारखंड को एक ईमानदार, भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील सरकार दें. उन्होंने कहा, “आपका एक वोट राज्य के भविष्य को तय करेगा. हम राज्य को विकास की नई दिशा में ले जाएंगे और यहां के लोगों को उनके हक का मिलेगा.”

    https://x.com/ANI/status/1856263810983833903

    Also Read: झरिया में गरजे अमित शाह, बोले-‘पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस, भाजपा ऐसा होने नहीं देगी’

    3 lakh crores 3 लाख करोड़ Assembly Election assembly elections Atal Bihari Vajpayee Bagodar Bagodar vote Bjp BJP national president BJP schemes casting vote change in the state coalition government Congress corrupt government Corruption corruption-free government developing government Future of Jharkhand honest government jharkhand Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Development Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jharkhand State Jmm JP Nadda lalu yadav Nagendra Mahato Narendra modi NDA nepotism Public Meeting Rjd tribal leaders welfare of Jharkhand अटल बिहारी वाजपेयी आदिवासी नेताओं ईमानदार सरकार एनडीए कांग्रेस गठबंधन सरकार जनसभा जेपी नड्डा झामुमो झारखंड झारखंड का भविष्य झारखंड की भलाई झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड राज्य झारखंड विकास झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज नरेंद्र मोदी नागेंद्र महतो परिवारवाद बगोदर बगोदर वोट बीजेपी बीजेपी योजनाएं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारमुक्त सरकार भ्रष्टाचारी सरकार राजद राज्य में बदलाव लालू यादव विकासशील सरकार विधानसभा चुनाव वोट डालना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया में गरजे अमित शाह, बोले-‘पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस, भाजपा ऐसा होने नहीं देगी’
    Next Article झारखंड के आईएएस अधिकारी विनय चौबे को शराब घोटाला में बड़ी राहत

    Related Posts

    बिहार

    मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है

    October 29, 2025
    झारखंड

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025
    Latest Posts

    मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025

    HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश

    October 29, 2025

    रांची के आजाद बस्ती से प्रतिबंधित मांस लदा दो ट्रक जब्त, अलर्ट मोड में पुलिस

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.