Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Sep, 2025 ♦ 5:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
    कोडरमा

    वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा-रजौली मुख्य मार्ग पर पत्रकार दंपती के साथ हुई मारपीट और छीनाझपटी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पत्रकार संजीव कुमार अपनी पत्नी मेनका कुमारी के साथ सीतामढ़ी से झुमरी तिलैया लौट रहे थे, तभी मेघातरी बस स्टैंड के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया।

    वीडियो बनाने पर भड़के बदमाश

    रात करीब 10:15 बजे संजीव कुमार ने देखा कि कुछ लोग सड़क किनारे जबरन वाहनों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, लेकिन यही प्रयास उन्हें महंगा पड़ गया। भीड़ में से कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के पास आकर दरवाज़ा खोलने की कोशिश की और उनकी पत्नी को बाहर खींचने का प्रयास किया।

    मोबाइल छीनकर फेंका, महिला की चेन गायब

    हंगामे के दौरान बदमाशों ने पत्रकार का मोबाइल छीनकर फेंक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, महिला की गले से चेन भी छीन ली गई। किसी तरह दोनों अपनी जान बचाकर कोडरमा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    13 में से 7 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों की पहचान की है और अब तक 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश में छापेमारी जारी है। सभी आरोपी कोडरमा, रजौली और नवादा इलाकों के बताई जा रही है।

    पुलिस ने बढ़ाई गश्ती

    कोडरमा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

    Also Read : झारखंड की बंद कोयला खदानें अब बनेंगी टूरिस्ट हॉटस्पॉट

    कोडरमा घटना कोडरमा थाना झारखंड क्राइम झारखंड न्यूज पत्रकार पर हमला पत्रकार हमला पुलिस कार्रवाई महिला से छेड़खानी मेघातरी बस स्टैंड रजौली रोड लूटपाट सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की बंद कोयला खदानें अब बनेंगी टूरिस्ट हॉटस्पॉट
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर डीएसपी की गाड़ी रोकने पर हंगामा

    Related Posts

    चाईबासा

    पुलिस लाइन के पास महिला से छिनतई, पुलिस जुटी जांच में

    September 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में मनी ईद मिलादुन्नबी, झारखंड एकता मोर्चा ने भाईचारे का दिया पैग़ाम…

    September 5, 2025
    जमशेदपुर

    महिला सशक्तिकरण की नई पहल, अब प्रबंधन महिलाओं के हाथों में…

    September 5, 2025
    Latest Posts

    पुलिस लाइन के पास महिला से छिनतई, पुलिस जुटी जांच में

    September 5, 2025

    जमशेदपुर में मनी ईद मिलादुन्नबी, झारखंड एकता मोर्चा ने भाईचारे का दिया पैग़ाम…

    September 5, 2025

    महिला सशक्तिकरण की नई पहल, अब प्रबंधन महिलाओं के हाथों में…

    September 5, 2025

    जामताड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी: जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

    September 5, 2025

    हाल झारखंड पुलिस का : समय पर चार्जशीट जमा नहीं होने से अभियुक्त को मिली राहत, एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र

    September 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.