Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 5:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे
    जामताड़ा

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv jha) : गुरुवार देर शाम को JMM जिला कमेटी के द्वारा स्थानीय चंचला माता मंदिर चौक पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय से नारा लगाते हुए इंदिरा चौक पहुंचे और वहां भाजपा का पुतला जलाया और विरोध में नारे भी लगाए। इस मौके पर प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फूट डालो राज करो के तहत झारखंड में आदिवासियों को मोहरा बना रही है।

    उन्होंने कहा कि भोगनाडी में हूल दिवस के अवसर पर जिस तरह से भोले भाले आदिवासियों को बरगला कर माहौल बिगाड़ने का काम किया गया, यह बहुत ही निंदनीय है और JMM इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम नहीं हो पाया, नहीं तो उनकी भी जान पर खतरा बन सकता था। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में हमारे गठबंधन की सरकार बनी है तभी से भारतीय जनता पार्टी को बहुत ही खटक रहा है। यही वजह है कि बार-बार साजिश करके पार्टी को बदनाम करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी झामुमो के सिपाही सभी मोर्चे पर डटे हुए हैं और उनके हर साजिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

    पार्टी के द्वारा बनाए गए पुतले पर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का फोटो चिपका कर नारा लिखा गया था। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा, आनंद टुडू, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, साकेस सिंह, वासुदेव मरांडी, रहीम अंसारी, राजीव माजी, रिजवान शेख, हातीम अंसारी, बिजय राउत, सादीक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Also read:चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, दांव पर थी 29 मासूमों की जिंदगी…

    Also read:जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025
    झारखंड

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025
    Latest Posts

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.