झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पार्टी के कार्यक्रमों, निर्णयों और समसामयिक मुद्दों पर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 नेताओं की एक नई सूची जारी की है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से बुधवार को यह सूची जारी की गई।
JMM की सूची में शामिल प्रमुख नेताओं में डॉ. सरफराज अहमद (गिरिडीह), मिथिलेश ठाकुर, पंकज मिश्रा, विजय हांसदा (साहिबगंज), डॉ. महुआ माजी (रांची), विकास कुमार मुंडा (रांची), डॉ. नीलम मिश्रा (धनबाद), प्रो. अशोक कुमार सिंह (रांची), मनोज यादव (पूर्वी सिंहभूम), तनुज खत्री (रांची), और धीरज दुबे (गढ़वा) शामिल हैं।
झामुमो ने नए पैनल सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे पार्टी का पक्ष रखते हुए अपनी मर्यादा बनाए रखें और किसी भी नए समसामयिक विषय पर बयान देने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति अवश्य लें।
यह कदम झामुमो की मज़बूत मीडिया रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि पार्टी के दृष्टिकोण को अच्छे और सही ढंग से जनता और मीडिया तक पहुंचाया जा सके।
Also read: कर्ज के बोझ तले दबा जमशेदपुर का आरिफ फंदे पर लटका मिला
Also read: अब OMR शीट नहीं बल्कि लिखित होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा, JCERT करेगी आयोजन…
Also read: JAC 10वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल भी मिलेगा इनाम…
Also read: जमशेदपुर के नये SSP पीयूष पांडेय ने संभाला पदभार…
Also read: टीवी अदाकारा दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लिवर कैंसर, पोस्ट कर दी जानकारी…
Also read: जमशेदपुर को मिला नया SSP, पियूष पांडे संभालेंगे कमान…
Also read: अनुसूचित जाति के हित में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची चौपाल तक, भाजपा नेता ने लोगों से किया संवाद