Ramgarh : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला रामगढ़ की अहम बैठक को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू ने की, जबकि संचालन संतोष कुमार ने किया। इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में खास तौर पर संगठन की मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और बूथ समितियों के पुनर्गठन पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। आने वाले समय को देखते हुए संगठन को और धार देने की जरूरत बताई गई।
मजदूर मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से आगे आंदोलन करने की रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में शामिल लोगों ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Also Read : 4 से 10 मई तक चलेगा फायर सेफ्टी अभियान, अस्पतालों को सख्त निर्देश


