Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»4 से 10 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह, झारखंड के अस्पतालों में होगी फायर ड्रिल और ऑडिट
    झारखंड

    4 से 10 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह, झारखंड के अस्पतालों में होगी फायर ड्रिल और ऑडिट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NHM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बढ़ती गर्मी और आग लगने की घटनाओं के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड ने बड़ा कदम उठाया है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सीएचसी-पीसीएच और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा गया है कि सुरक्षा में किसी तरह की सेफ्टी नहीं मिलेगी।

    हर हाल में कराना होगा फायर ऑडिट

    NHM की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे 4 मई से 10 मई 2026 तक ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ मनाएं और इस दौरान अपने-अपने अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट जरूर कराएं। खास तौर पर बिजली का लोड बढ़ने से होने वाले शॉर्ट सर्किट को रोकने के लिए नियमित जांच पर जोर दिया गया है।

    इस बार की थीम-सुरक्षित अस्पताल, जागरूक समाज

    अग्नि सुरक्षा सप्ताह के लिए इस बार खास थीम भी तय की गई है- “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – अग्नि निवारण के लिए एक साथ” इस थीम के जरिए लोगों को आग से बचाव और सतर्कता के प्रति जागरूक करने पर फोकस रहेगा।

    NOC और सेफ्टी मानकों का पालन जरूरी

    अभियान निदेशक ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जरूर लें और बिजली से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। जहां-जहां सुरक्षा में कमी है, उसे तुरंत दूर करने को कहा गया है। इस पूरे सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ट्रेनिंग सेशन और वेबिनार आयोजित करेंगे। इसमें फायर से बचाव के तरीके, इमरजेंसी में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने (इवैक्यूएशन) और फायर ड्रिल की प्रैक्टिस कराई जाएगी।

    11 मई तक देनी होगी रिपोर्ट

    सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान की गई गतिविधियों, फोटो और फायर सेफ्टी असेसमेंट रिपोर्ट 11 मई 2026 तक विभाग के पोर्टल या ई-मेल पर भेजें। अभियान निदेशक ने साफ तौर पर कहा है कि मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी संस्थानों को हर हाल में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

    Also Read : 4 से 10 मई तक चलेगा फायर सेफ्टी अभियान, अस्पतालों को सख्त निर्देश
    Agni Suraksha Saptah disaster management electrical safety Fire Drill Fire Safety Audit Fire Safety Week government hospitals Health Alert hospital safety Jharkhand Health department Jharkhand news NHM Jharkhand Public Health ranchi news Safety Guidelines
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलंबा इंतजार खत्म: 19 साल बाद आज हो रही झारखंड पात्रता परीक्षा
    Next Article जमीनी संगठन को धार देने में जुटी JMM, गांव-गांव तक पकड़ मजबूत करने की बनी रणनीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.