Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 18, 2025Updated:June 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JJMP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) के सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने बुधवार को डीआईजी नौशाद आलम, एसपी कुमार गौरव और कमांडेंट राकेश कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बैजनाथ सिंह को मुख्यधारा में लौटने पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बैजनाथ सिंह मनिका थाना क्षेत्र के शैलदाग गांव का निवासी है और वह कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद, तीन बड़े नक्सलियों के मारे जाने से बचे हुए नक्सलियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नक्सलियों को चेतावनी दी है कि यदि वे सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

    बैजनाथ सिंह ने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। बैजनाथ सिंह पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 7 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं।
    डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि बैजनाथ सिंह पर इनाम घोषित करने के लिए पिछले वर्ष सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने कहा कि बैजनाथ ने आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और ‘आ अब लौट चलें’ कार्यक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

    एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और सब जोनल कमांडर प्रभात के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बैजनाथ सिंह ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने सभी नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन बिताएं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

    बैजनाथ सिंह को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, साथ ही डीएसपी भरत राम और सीआरपीएफ के अधिकारियों का भी योगदान रहा।

    Also Read : अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    JJMP area commander Baijnath Singh surrendered JJMP area commander Baijnath Singh surrenders JJMP एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर joins the mainstream मुख्यधारा से जुड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत
    Next Article धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.