Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 7:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के खेल संघों की खेल मंत्री हफीजुल हसन के साथ बैठक, खेल संघ ने कई परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया
    झारखंड

    झारखंड के खेल संघों की खेल मंत्री हफीजुल हसन के साथ बैठक, खेल संघ ने कई परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शनिवार को खेल मंत्री हफीजुल हसन के साथ राज्य के कई खेल संघों की एक अहम बैठक हुई. जिसमें खेल संघों ने अपनी परेशानियों को रखा तो खेल विभाग की ओर से मंत्री ने भी अपनी बात रखी. खेल मंत्री के साथ बैठक में खेल नीति के गठन को लेकर कई संघों की ओर से मांग उठाई गई. शनिवार को खेल मंत्री के आवास पर राज्य के तमाम खेल संघों के साथ खेल मंत्री की एक अहम बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के दौरान खेल विभाग अपनी समस्याओं का रख रहा था. संघ के प्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियों और खेल संघों के पदाधिकारियों के बीच बेहतर सामंजस्य न होने की बात कही है. बताते चलें कि झारखंड में अब तक खेल नीति का गठन नहीं हुआ है. कई बार इसे लेकर चर्चाएं हुई बैठकें भी हुई विचार-विमर्श भी हुआ लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका है. इसे लेकर भी खेल संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है.

    दूसरी और झारखंड खेल प्राधिकरण के निदेशक किसी भी खेल संघ के पदाधिकारी से मुलाकात नहीं करते हैं ना ही खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर कोई चर्चा करते हैं .इस संबंध में भी खेल मंत्री को अवगत कराया गया. ना तो समय पर खिलाड़ियों को खिलाड़ी स्कॉलरशिप का लाभ मिल रहा है और ना ही उनके लिए बनाए गए योजनाओं का फायदा ही पहुंचाया जा रहा है. खेल संघ और खेल विभाग के बीच एक दूरी होने की वजह से यह समस्याएं आ रही है.

    मुख्यमंत्री से खेल मंत्री करेंगे बात
    बैठक के बाद खेल मंत्री ने कहा है कि खेल संघों की परेशानियों के साथ-साथ खेल विभाग अपनी समस्याओं से भी लोगों को अवगत कराया है .मुख्यमंत्री खुद खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर संजीदा है. इनकी शिकायतों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और राज्य में खेल का एक बेहतर माहौल बनाया जाएगा.

    राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से की मुलाकात

    वहीं खेल मंत्री हाफिज उल हसन ने अपने आवास में राष्ट्रीय राइफल शूटिंग खिलाड़ी आकाश कुजूर समेत कई खिलाड़ियों से मुलाकात की है. और उन्हें सम्मानित किया है. इस दौरान खिलाड़ियों ने भी अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा है. खिलाड़ियों ने कहा कि शूटिंग राइफल की कीमत काफी अधिक है और इसे खरीदना आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए संभव नहीं है. अगर खेल विभाग उन्हें किट मुहैया करा दे तो वह अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार पाएंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले रहें सावधान
    Next Article लच्छेदार प्याज़ का पराठा बनाने की आसान रेसिपी, जाने

    Related Posts

    खूंटी

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन के लफड़े को लेकर हुई थी सुरेश की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    September 16, 2025
    Latest Posts

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    September 16, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

    September 16, 2025

    जमीन के लफड़े को लेकर हुई थी सुरेश की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    September 16, 2025

    CM ने की पूर्व मंत्री के परिवार से मुलाकात, घाटशिला से चुनाव लड़ सकते हैं सोमेश सोरेन …

    September 16, 2025

    COPLOT बैठक में संस्थागत समन्वय पर जोर, डॉ. महुआ माजी बनी चर्चा का केंद्र

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.