Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 12:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड की बेटियों को मिले शिक्षा के नये लाभ… जानें क्या है ये योजना
    झारखंड

    झारखंड की बेटियों को मिले शिक्षा के नये लाभ… जानें क्या है ये योजना

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों का एक सफल उदाहरण है ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ जो साल 2019 से चल रही है और अब तक 9 लाख से अधिक लड़कियों को आर्थिक सहायता का लाभ दे चुकी है।

    यह योजना न सिर्फ बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है बल्कि बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों को रोकने में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसका उद्देश्य लड़कियों को पढ़ाई में बनाए रखना स्कूल ड्रॉपआउट दर कम करना और उन्हें स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

    इस योजना के तहत किशोरियों को कुल ₹40,000 तक की राशि छह किस्तों में दी जाती है।
    •कक्षा 8 पास करने पर ₹2,500
    •कक्षा 9 पास करने पर ₹2,500
    •कक्षा 10 पास करने पर ₹5,000
    •कक्षा 11 पास करने पर ₹5,000
    •कक्षा 12 पास करने पर ₹5,000
    •18 से 19 वर्ष की उम्र तक अविवाहित रहने पर ₹20,000 की एकमुश्त राशि

    यह पूरी सहायता सीधे बालिका के बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में भेजी जाती है।

    कौन ले सकता है लाभ?

    •लाभार्थी झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए
    •वह सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 से 12वीं तक पढ़ाई कर रही हो
    •परिवार आयकर न देता हो और न ही परिवार में कोई सरकारी नौकरी में हो
    •आधार कार्ड, निवास और आय प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट होना जरूरी
    •बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता होना अनिवार्य

    कैसे करें आवेदन?

    Online: आधिकारिक वेबसाइट savitribaipksy.jharkhand.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें।
    Offline: अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या विद्यालय से संपर्क कर फॉर्म भर सकते हैं।

    इस योजना की वजह से लड़कियों की पढ़ाई छोड़ने की दर में गिरावट आई है और बाल विवाह के मामलों में भी काफी कमी देखी गई है। इससे साफ है कि यह योजना बेटियों के जीवन को संवारने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

    सहायता के लिए संपर्क कर सकते है
    हेल्पलाइन नंबर 0651-2400757 / 0651-2223544
    ईमेल: savitribaihelpdesk@gmail.com / swdjharkhand@gmail.com में।

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं बल्कि झारखंड की बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की एक मजबूत पहल है।

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमिका ने किया शादी से किया इनकार तो खुद को लगा ली आग…देखें VIDEO
    Next Article सड़क पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, किया जोरदार प्रदर्शन… जानें वजह

    Related Posts

    क्राइम

    30 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत, पिता के कातिल पर बरसाए 20 तीर

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहाड़ी मंदिर के पीछे बाउंड्री वॉल को लेकर बवाल, युवक लहूलुहान

    May 12, 2026
    झारखंड

    सरकारी स्कूल की 3 बेटियों ने किया कमाल, बरियातू से सीधे Team India में एंट्री

    May 12, 2026
    Latest Posts

    30 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत, पिता के कातिल पर बरसाए 20 तीर

    May 12, 2026

    पहाड़ी मंदिर के पीछे बाउंड्री वॉल को लेकर बवाल, युवक लहूलुहान

    May 12, 2026

    सरकारी स्कूल की 3 बेटियों ने किया कमाल, बरियातू से सीधे Team India में एंट्री

    May 12, 2026

    चतरा में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, मचान टूटने से एक की मौ’त, एक घायल

    May 12, 2026

    गिरिडीह में जनरल स्टोर में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख, पिता-पुत्र झुलसे

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.