Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 11:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल
    झारखंड

    रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने CM हेमंत सोरेन के नगरीय विकास के सपने को साकार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास और आवास विभाग ने रांची के दुबलिया में रिंग रोड के पास इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के साथ-साथ झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

    नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रांची और अन्य शहरों का विकास पर्यटन को ध्यान में रखकर किया जाए। इसी के तहत गुरुवार को कर्नाटक की परामर्शी एजेंसी IDEC ने विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को मॉल और ISBT का प्रारूप प्रस्तुत किया।

    प्रधान सचिव ने एजेंसी से योजना में कुछ बदलाव करने और एक हफ्ते में नया ड्राफ्ट देने को कहा। उन्होंने बताया कि मॉल ऐसा हो, जहां लोग ट्रैफिक और भीड़ से दूर, प्राकृतिक माहौल में खरीदारी और समय बिता सकें। मॉल के डिजाइन में हरियाली, संस्कृति, आधुनिकता और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा।

    मॉल की विशेषताएं

    • कुल क्षेत्रफल : 5.59 लाख वर्गफुट (बेसमेंट सहित 7.36 लाख वर्गफुट)
    • बेसमेंट : दो स्तरों में पार्किंग और अन्य सुविधाएं
    • ग्राउंड फ्लोर : 28 दुकानें, 7 एट्रियम, ग्लास पैनल डिजाइन
    • पहली से तीसरी मंजिल : हर मंजिल पर 29 दुकानें, 7 एट्रियम
    • चौथी मंजिल : 27 दुकानें, 7 एट्रियम
    • पांचवीं मंजिल : 18 दुकानें, 7 एट्रियम, 1 रेस्टोरेंट
    • छठी मंजिल : 11 दुकानें, 7 एट्रियम, 4 मल्टीप्लेक्स, 2 रेस्टोरेंट
    • अन्य सुविधाएं : फूड कोर्ट, प्रदर्शनी क्षेत्र, इवेंट जोन, आधुनिक सुरक्षा सिस्टम और हरियाली से भरा खुला स्थान।

    ISBT की विशेषताएं

    • कुल बस पड़ाव : 211 (अलग-अलग इंटरसिटी, इंटरस्टेट और इंट्रास्टेट बसों के लिए)
    • ग्राउंड फ्लोर : 17 एलाइटिंग बस वे, 21 इंटरसिटी, 18 इंटरस्टेट, 15 इंट्रास्टेट बस वे, टिकट काउंटर, एटीएम, शौचालय, सुरक्षा कक्ष
    • पहली मंजिल : वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डॉरमेट्री, रेस्टोरेंट, फूड कियोस्क
    • अन्य सुविधाएं : बांस की सजावट, LED स्क्रीन, अस्पताल, वर्कशॉप, सुरक्षा कक्ष, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी पंप, कार-बाइक पार्किंग।

    विकास की उम्मीद

    इस मॉल और ISBT के बनने से रिंग रोड और आसपास के इलाकों में नगरीय और पर्यटकीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। रांची के साथ-साथ पतरातु, रामगढ़, कुडू और लोहरदगा के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां ब्रांडेड सामान, आधुनिक परिवहन और मनोरंजन की सभी सुविधाएं एक जगह उपलब्ध होंगी।

    Also Read : साउथ अमेरिका के निकट ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

    Jharkhand's biggest mall and inter-state bus terminal will be built in Ranchi रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से शुरू, 4000 करोड़ के अनुपूरक बजट की संभावना
    Next Article रांची को मिलेगी मेट्रो रेल की सौगात, केंद्र ने CMP रिपोर्ट मांगी

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौ’त

    August 22, 2025
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 22, 2025
    झारखंड

    बिहार SIR पर बोले चंपाई सोरेन- सिर्फ 2-4 नेताओं को परेशानी क्यों है?

    August 22, 2025
    Latest Posts

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौ’त

    August 22, 2025

    रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 22, 2025

    लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : ‘आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान’

    August 22, 2025

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से, टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास

    August 22, 2025

    ब्रिटेन में बसे भारतीय कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.