Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुख्यात डब्लू सिंह ने रचा था कुणाल सिंह हत्या की कहानी, सीसीटीवी में आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी कैद, तीन पुलिस हिरासत में
    झारखंड

    कुख्यात डब्लू सिंह ने रचा था कुणाल सिंह हत्या की कहानी, सीसीटीवी में आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी कैद, तीन पुलिस हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2020Updated:June 3, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्या मामले की जांच में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली। एसआईटी ने कई घंटों के अंदर तीन अपराधी को पकड़ लिया है। तीनों अपराधी मेदनीनगर के रहने वाले है। पकड़े गए सभी अपराधी से दूसरी टीम पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस घटना को अंजाम आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने दिया है। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों ने डब्लू का नाम लिया है। कुख्यात डब्लू सिंह ने हत्या की योजना बनाया था। डब्लू के इशारे पर कुणाल सिंह की हत्या को अंजाम दिया गया है। गोली मारते समय 4 अपराधी सीसीटीवी में कैद हुए है। जबकि, अन्य अपराधी बगल में खड़े होकर रेकी कर रहे थे।

    एसपी अजय लिंडा ने बताया कि तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। सभी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। 7.65 एमएम के पिस्टल से कुणाल को गोली मारी गई है।

    • सुजीत का बॉडीगार्ड के तौर पर शुरू किया था अपराध जगत में कुणाल

    सूत्रों के अनुसार मृतक गैंगस्टर कुणाल सिंह कई वर्ष पूर्व कुख्यात सुजीत सिन्हा के लिए काम करता था। सुजीत का बॉडीगार्ड के तौर पर उसने अपराध जगत में काम की शुरुआत की। इसके बाद धीरे धीरे सुजीत के साथ काम करने लगा। लंबे समय काम करने के बाद सुजीत को काम मे धोखा देने लगा, जिसके बाद सुजीत ने कुणाल को काम से हटा दिया। इसके बाद कुणाल अपना गैंग अलग से तैयार कर काम करने लगा था।

    • हत्या से पहले कार से मारी गई टक्कर

    कुणाल सिंह बीसफुटा पूल के पास बालूघाट पर प्रतिदिन जाता था। बुधवार को वह बीसफुटा की तरफ जा था, इसी क्रम में सामने से एक सफारी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी। उसके बाद सफारी में बैठे अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी। शुरुआत में सभी को लगा कि यह दुर्घटना है, बाद में जब सभी ने देखा तो उसके सिर में गोली लगी है। जहां से पुलिस उसे उठा कर अस्पताल ले गई जहां डाकटरो ने उसे मृत घोषित किया।

    • पलामू में कई बड़ी घटनाओं का आरोपी था कुणाल, बिहार में भी था मामला दर्ज

    कुणाल सिंह पलामू और बिहार के इलाके में कई बड़े घटनाओं आरोपी था। पलामू का मशहूर बॉबी खान हत्या कांड, व्यवसायी ज्ञानचंद पांडेय के पोता अपहरण कांड, समेत कई हत्या के मामलों में आरोपी था। ज्ञानचंद पांडेय पोता अपहरण मामले में उसे सजा भी हुई थी। उस मामले में जमानत के बाद वह जेल से बाहर निकला था। कुणाल पर बिहार के औरंगाबाद समेत कई इलाकों में भी आपराधिक मामले दर्ज थे।

    #Crime news #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
    Next Article बिहार में कोरोना संक्रमित 25वें व्यक्ति की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.