Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में मार्च 2026 तक 400 पदों पर होगी भर्ती, बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार
    झारखंड

    झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में मार्च 2026 तक 400 पदों पर होगी भर्ती, बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्टेट को-ऑपरेटिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में मार्च 2026 तक कुल 400 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी बैंक की चेयरमैन विभा सिंह ने सोमवार को दी।

    वे जमशेदपुर के बिष्टुपुर शाखा में दुर्गोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ, बैंक में कार्यरत करीब 300 अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन दिया जाएगा।

    संविदा कर्मियों को भी मिलेगा स्थायित्व

    विभा सिंह ने बताया कि बैंक में फिलहाल संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्थायी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस पर बैंक बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है।

    बैंक की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार

    चेयरमैन ने कहा कि वर्ष 2022-23 में बैंक को करीब 90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था और एनपीए (डूबते कर्ज) का स्तर 52% तक पहुंच गया था। लेकिन सुधारात्मक कदमों की बदौलत अब यह घटकर 9% पर आ गया है। शुद्ध एनपीए भी 22% से घटकर सिर्फ 3% रह गया है।

    उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में बैंक लाभ में रहा है और इस बार बैंक ने पहली बार 28 करोड़ रुपये का आयकर भुगतान भी किया है, जो उसकी मजबूत होती आर्थिक स्थिति का संकेत है।

    4500 करोड़ रुपये का कारोबार और 16 लाख खाताधारी

    फिलहाल झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के राज्यभर में लगभग 16 लाख खाताधारक हैं और बैंक का कुल कारोबार करीब 4500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

    Also Read : दुर्गापूजा 2025 में शांति और सुरक्षा के लिए सिमडेगा पुलिस की अपील

    जमशेदपुर समाचार झारखंड कोऑपरेटिव बैंक भर्ती झारखंड बैंक एनपीए झारखंड में रोजगार बैंक भर्ती अपडेट बैंक में प्रमोशन बैंकिंग नौकरी 2026 बैंकिंग सेक्टर जॉब्स विभा सिंह हिंदी खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गापूजा 2025 में शांति और सुरक्षा के लिए सिमडेगा पुलिस की अपील
    Next Article जीतनराम मांझी का लालू-तेजस्वी पर तीखा हमला, कहा- उनका दिमाग इधर-उधर हो गया है

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    Latest Posts

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.