Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 11:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों के लिए निकाली वेकेंसी
    झारखंड

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों के लिए निकाली वेकेंसी

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2021Updated:December 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 का विज्ञापन निकाल दिया है। इसमें 956 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 384, कनीय सचिवालय सहायक के 322, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 245 और प्लानिंग असिस्टेंट के पांच पदों पर भर्ती होगी।

    नियुक्ति प्रक्रिया में वही शामिल हो सकेंगे जो झारखंड से मैट्रिक-10वीं और इंटरमीडिएट-12वीं किए हो। इसमें आरक्षण नीति से लाभांवित होने वाले अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। इसके लिए 15 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अभ्यर्थी 14 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

    अभ्यर्थी JSSC की वेबसाइट www.jssc.nic.in से ऑनलाइन कर सकते हैं। यहां 16 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जाएगा, जबकि 18 तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लेने के लिए समय सीमा तय की गई है। 19 से 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी गलती को सुधार सकेंगे।

    21 वर्ष है न्यूनतम सीमा, अगस्त 2021 होगा कट ऑफ डेट
    नियुक्ति के लिए एक अगस्त 2021 का कट ऑफ डेट रखा गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष रखी गई है। वहीं, अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित वर्ग के लिए 35, पिछड़ा-अत्यंत पिछड़ा के लिए 37, महिला के लिए 38 और अनुसूचित तथा अनुसूचित जनजार्ति के लिए 40 साल तय की गई है। सभी कोटि के नि:शक्त अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 साल की छूट दी जाएगी।

    सामन्य को 1 हजार और SC-ST को 250 देना होगा शुल्क
    अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप मे अधिकतम एक हजार देने होंगे। वहीं एससी-एसटी के लिए 250 रुपए का शुल्क लगेगा। वहीं, अन्य वर्गों सामान्य, पिछ़ड़ा और अत्यंत पिछड़ा को एक हजार रुपए देने होंगे।

    राज्य स्तरीय पदों में 12 भाषाएं
    राज्यस्तरीय पदों के लिए चिन्हित क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं में संशोधन करते हुए 12 भाषायें तय की गई हैं। इनमें उर्दू, संताली, बंगला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुड़ुख, खोरठा, नागपुरी, उड़िया, पंच परगनिया और कुरमाली शामिल हैं। अभ्यर्थियों को किसी एक भाषा का विकल्प चुनना होगा। जिला स्तरीय पदों के लिए अलग से सूची जारी की गई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशांति के राजकुमार प्रभु येसु के स्वागत के लिए सजे रांची के गिरजाघर, जानिए चर्चों में अराधना की टाइमिंग
    Next Article रांची में 300 सब्जी विक्रेता हड़ताल पर, RMC की मनमानी का कर रहे विरोध

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, CM ने दिए जांच के आदेश

    July 13, 2025
    झारखंड

    झारखंड में आज से तीन दिन तक होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

    July 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    RPF की “ऑपरेशन AAHT” ने बचा ली 9 लड़कियों की जिंदगी… जानें कैसे

    July 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से हावड़ा तक हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट में पटना भी शामिल

    July 13, 2025

    नशे में धुत पिता ने संतान की ली जान, रोजगार की तलाश में आया था पटना

    July 13, 2025

    एयर इंडिया हादसा: चिप की खराबी हो सकती है कारण, पूर्व पायलट ने उठाए तकनीकी सवाल

    July 13, 2025

    भगवान श्रीराम और माता सीता NDA और BJP का नैय्या पार लगाएगी : BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

    July 13, 2025

    पटना को फिर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.