Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में 300 सब्जी विक्रेता हड़ताल पर, RMC की मनमानी का कर रहे विरोध
    झारखंड

    रांची में 300 सब्जी विक्रेता हड़ताल पर, RMC की मनमानी का कर रहे विरोध

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड का पहला मॉडल सब्जी मार्केट शुरू होते ही विवादों में पड़ गया है। विवाद इस कदर बढ़ गया है कि जिनके लिए यह मार्केट तैयार किया गया है वही अब हड़ताल पर चल गए हैं। शुक्रवार सुबह से नागाबाबा खटाल में फुटपाथ पर सब्जी लगाने वाले 300 सब्जी विक्रेता हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी कहना है कि जब तक इन्हें दुकानें आवंटित नहीं हो जाती है ये हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।

    इनका आरोप है कि सब्जी मार्केट में दुकानों के आवंटन में रांची नगर निगम गड़बड़ी कर रहा है। पैसे लेकर अलग से सब्जी विक्रेताओं को जोड़ रहा है।रांची नगर निगम 211 दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करने की तैयारी कर रहा था। इसमें उन दुकानदारों के नाम को गायब कर दिया गया था जिनका नाम 2016 के सर्वे की सूची में शामिल है।

    सब्जी के लिए भटकत रहे लोग
    नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट से रातू रोड, मोरहाबादी, अपर बाजार, हरमू , जेल मोड़ के आसपास इलाके के लोग सब्जी की खरीदारी करते हैं। स्थानीय स्तर पर यह सब्जी का होलसेल मार्केट है। हर दिन 30 टन सब्जी की बिक्री होती है। दुकानें बंद रहने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    585 दुकानों के लिए आए हैं आवेदन
    रांची नगर निगम की तरफ यहां 385 दुकनदारों को दुकानें आवंटित करने की योजना है। इसके लिए निगम को 484 आवेदन आएं हैं। कोविड से पहले 2016 में हुए सर्वे की सूची में 300 दुकानदारों को शामिल किया गया था। कोरोना के बाद यहां 100 नए दुकानदार आकर दुकान लगाने लगे हैं। निगम फेज वाइज दुकानों के आवंटन की तैयारी कर रहा है। पहले फेज में 211 दुकानदारों की सूची तैयार की गई है।

    10.86 करोड़ से तैयार किया गया है मार्केट
    नागा बाबा खटाल के पास तीन फ्लोर का झारखंड का पहला सब्जी मार्केट बनाया गया है। इस मार्केट को 10.86 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां 193 सब्जी विक्रेताओं और 46 फल विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग और फुड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। दो महीने पहले CM हेमंत सोरेन ने इसका उद्घाटन किया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों के लिए निकाली वेकेंसी
    Next Article भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में सिमडेगा की तीन सहित झारखंड की 5 महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.