Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 1:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड : भाजपा की चौथी सूची में भी सरयू राय का नाम नहीं, दो सीटों के लिए सरयू ने खरीदा नामांकन पत्र, रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव !
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड : भाजपा की चौथी सूची में भी सरयू राय का नाम नहीं, दो सीटों के लिए सरयू ने खरीदा नामांकन पत्र, रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव !

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की आंतरिक कलह और मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ पार्टी के एक समूह की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए भाजपा की चौथी सूची में भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं होने पर मंत्री सरयू राय ने कहा कि उनको लेकर पार्टी के अंदर असमंजस की स्थिति थी, इसलिए उन्होंने नेतृत्व से बात कर यह कह दिया है कि उनके नाम पर विचार न करें और जमशेदपुर पश्चिम से पार्टी के किसी कार्यकर्ता या बाहर से आये किसी नेता को टिकट दे दें।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए मंत्री सरयू राय ने बताया कि उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों जमशेदपुर पश्चिमी और जमशेदपुर पूर्वी के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। उन्होंने बताया कि पहले जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट, जहां से अभी वे विधायक थे, वहां से फिर से चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन अब नेतृत्व की दुविधा दूर करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदा है।
    सरयू राय ने बताया कि वे सक्रिय कार्यकर्ता से विचार-विमर्श के बाद रविवार को कोई फैसला लेंगे। कार्यकर्ताओं की राय होगी तो वे चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे अन्यथा सक्रिय राजनीति से अलग हो जाएंगे।
    सरयू राय के करीबियों की माने तो उनकी लगभग सभी विपक्षी दलों से बात हो गई है और उन्‍हें इस बात का भरोसा दिया गया है कि रघुवर की राह रोकने के लिए सभी एकजुट होकर सरयू की मदद करेंगे और प्रत्‍याशी नहीं दिया जाएगा। झामिवो के घोषित प्रत्‍याशी ने भी मैदान से हट जाने की आश्‍वस्ति दी है। कांग्रेस और आजसू भी उम्‍मीदवार नहीं देगी।
    मुख्‍यमंत्री रघुवर दास से सरयू राय की कभी नहीं बनी। सरकार में रहते हुए भी सरयू अपने बयानों से सरकार को ही कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। अभी हाल ही उन्‍होंने जमशेदपुर में मालिकाना का मसला उठाकर भाजपा के लिए परेशानी पैदा की थी। जमशेदपुर पूर्वी में मालिकाना का मुद्दा बड़ा है। इसी मुद्दे पर यहां के  चुनाव परिणाम तय होते हैं।  
    टिकट नहीं मिलने की स्थिति पर अगले राजनैतिक कदम के संबंध में सरयू राय ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि राजनीतिक दृष्टिकोण से एक बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन युवा नेता हैं और भविष्य भी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका पेशा नहीं है, यह एक पड़ाव मात्र है और हर पड़ाव पर वे विचार-विमर्श के बाद फैसला लेते है। इस दौरान उन्होंने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को युवा नेता और भविष्य का नेता बताया। जमशेदपुर पश्चिमी सीट कांग्रेस के खाते में गयी है और इस सीट पर कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
    गौरतलब है कि सरयू राय का मुख्यमंत्री से काफी समय से विवाद सार्वजनिक रहा है। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री से भी त्यागपत्र दे दिया था। समय समय पर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कई पत्र लिखे और वित्तीय अराजकता की बात करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी बात कही।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : सी विजील एप बनाएगा हर नागरिक को मतदाता प्रहरी : उपायुक्त
    Next Article बिहार : केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में कुशवाहा का आमरण अनशन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    August 2, 2025
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    झारखंड

    गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 1 की मौ’त, 3 लापता

    August 2, 2025
    Latest Posts

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    August 2, 2025

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.