Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»57 लाख परिवार को गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनाएगा झारखण्ड : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    57 लाख परिवार को गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनाएगा झारखण्ड : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शनधारियों को दूसरी रिफिल भी सरकार देगी

    रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक हर बेघर को घर देने का लक्ष्य रखा है। झारखंड सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। झारखंड के शहरी क्षेत्रों में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 49हजार आवास बन चुके हैं। अगस्त तक और 15522 आवास बन कर तैयार हो जायेंगे। इन सभी के लिए सितम्बर में गृह प्रवेश सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा जिनके आवास को मंजूरी मिल गयी है, उनके लिए नींव खुदाई सप्ताह के तहत् आयोजन तक नींव की खुदाई का कार्यक्रम किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके घर बन रहे हैं, उन्हें सौभाग्य योजना के तहत बिजली, पाइपलाइन के माध्यम से पानी,एलपीजी गैस कनेक्शन आदि भी उपलब्ध करायें। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में उज्जवला दीदी बनायें। शहरी क्षेत्रों में इइएसएल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगायें। दो अक्टूबर 2019 तक पूरे देश को स्वच्छ भारत के तहत खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करना है। झारखंड में लक्ष्य पूरा हो गया है। फिर भी जो नये आवास बन रहे हैं या जहां अभी तक शौचालय नहीं बना है, वहां जल्द शौचालय बनवायें।

    सभी निकायों में वाटर हार्वेटिंग को अनिवार्य करें

    मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा पानी की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने जल प्रबंधन के लिए झारखंड में हो रहे प्रयासों की सराहना की है। प्रगति पोर्टल में भी प्रधानमंत्री जी ने मुख्य सचिव से झारखंड के प्रयासों की सराहना की है। इसे बढ़ावा देने के लिए सभी निकायों में वाटर हार्वेटिंग को अनिवार्य करें। अभियान चला कर वृक्षारोपण करें।

    25 सितंबर तक 57 लाख परिवार को गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनाएगा झारखण्ड

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत की शुरुआत प्रधानमंत्री ने झारखंड से पिछले साल की थी। झारखंड में केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयास से 57 लाख परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है। अब तक 25 लाख परिवारों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। बाकी बचे परिवारों का गोल्डन कार्ड सरकार बनवाकर देगी। इसके लिए भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्यतिथि 16अगस्त से यह अभियान शुरू किया जायेगा। 25 सितंबर तक सभी को गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनायी जायेगी।

    उज्जवला योजना के तहत दूसरी रिफिल भी सरकार देगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शनधारियों को दूसरी रिफिल भी सरकार देगी। 23 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन से इसकी शुरुआत होगी। अब तक राज्य में 29लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है। और 14लाख परिवारों को 30 सितंबर तक गैस कनेक्शन दिया जायेगा।

    हर वार्ड में मौहल्ला क्लिनिक शुरू किया जायेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को घर तक पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिए हर वार्ड में मौहल्ला क्लिनिक शुरू किया जायेगा। वार्ड कार्यालय में सुबह-शाम दो-दो घंटे चिकित्सक बैठेंगे।

    ट्रेड लाइसेंस में लगनेवाले फाइन को माफ होगा माफ

    मुख्यमंत्री ने ट्रेड लाइसेंस में लगनेवाले फाइन को माफ करने की घोषणा की।

    सफाईकमिर्यों का प्रशिक्षण और भवन निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन दो अक्टूबर तक करायें

    मुख्यमंत्री ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया कि अपने-अपने यहां कार्यरत सफाईकमिर्यों का प्रशिक्षण और भवन निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन दो अक्टूबर तक करायें। प्रशिक्षण के बाद सफाईकर्मियों को अकुशल के बदले अर्द्धकुशल की पारिश्रमिक मिलेगी। आमदनी दैनिक 500 रुपये बढ़ जायेगी। बोर्ड में रजिस्ट्रेशन से पांच लाख रुपये का बीमा, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई आदि की सुविधा मिलेगी।

    नगर निकाय के बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह हो

    नगर विकास मंत्री  सी पी सिंह ने कहा कि पहले की तुलना में नगर निकायों में बहुत काम हुआ है और वह काम दिखाई भी दे रहा है। नगर निकाय में हुए काम को जनता महसूस कर रही है। काम होने से ही जन अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए। विभागीय सचिव को बैठक की कार्यवाही भेजना अनिवार्य होगा।

    बैठक में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कन्यादान योजना आदि पर भी चर्चा हुई। इस दौरान नगर विकास मंत्री  सीपी सिंह, नगर विकास सचिव  अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नगरीय प्रशासन के निदेशक मृत्युंजय कुमार वर्णवाल समेत सभी नगर निकायों के मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने कहा, बैंकों में कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
    Next Article पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा, बढ़े रोजगार के अवसर : अमर कुमार बाउरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    चाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.