Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 9:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कृषि कानून के खिलाफ पूरे राज्य में निकाली पदयात्रा
    झारखंड

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कृषि कानून के खिलाफ पूरे राज्य में निकाली पदयात्रा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को राज्य के सभी जिलों में दस से बीस किलोमीटर तक पदयात्रा का आयोजन किया।
    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने किसान आंदोलन के समर्थन में महाराजा मदिरा राय मुंडा की प्रतिमा अनावरण के मौके पर लोगों को केंद्र सरकार के कृषि से संबंधित तीन काले कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं ले लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
    डॉ. उरांव ने कहा कि दुनिया के इतिहास में यह ऐसा पहला कानून होगा कि जिसके लिए कानून बना है, उसने कभी इस तरह के कानून बनाने की मांग ही नहीं, बल्कि जिनके लिए यह कानून बना है, उनकी ओर से पूरे देश में पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया है, इसके बावजूद केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों को खुश करने के लिए किसानों की अनदेखी करने में जुटी है।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इस क्रम में 10 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों में अधिवेशन करने के बाद आज जिलों में पदयात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सभी आंदोलन कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेवारी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को सौंपी गयी है और वे बड़ी ही सफलतापूर्वक सारे कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं।

    इस बीच कृषि मंत्री श्री बादल आज किसान विरोधी तीनों काले कानून के खिलाफ हजारीबाग में पत्रयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान और जय किसान का नारा दिया था, लेकिन आज केंद्र सरकार निजी स्वार्थ के कारण किसान और जवानों को आमने-सामने खड़ा करने का काम किया है। इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
    वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए अभिशाप है, कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है, जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता, केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब किसान विटामिन का सुई नहीं लेना चाहते है, तो उन्हें जबरन विटामिन का खुराक देने की कोशिश क्यों की जा रही है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि सभी जिलों में पदयात्रा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के अलावा किसानों की भी सहभागिता स्वतः र्स्फूत रही। किसानों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के तीसरे चरण में आगामी 20 फरवरी को हजारीबाग में राज्यस्तरीय विशाल किसान रैली यह ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया है, इस रैली में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी हिस्सा लेंगे।

    Congress Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article अप्रैल से मनरेगा कर्मियों को बढ़ी दर पर होगा भुगतान : डॉ. उरांव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    October 25, 2025
    जमशेदपुर

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025
    झारखंड

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    October 25, 2025

    छठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प

    October 25, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 25 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 25, 2025

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.