Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 11:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला : 500 हवलदारों को 8 मार्च से मिलेगा अधिष्ठापन प्रशिक्षण
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला : 500 हवलदारों को 8 मार्च से मिलेगा अधिष्ठापन प्रशिक्षण

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने हवलदारों के प्रशिक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिन हवलदारों ने अब तक अधिष्ठापन प्रशिक्षण नहीं लिया है, उन्हें अब अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए 8 मार्च 2026 की तारीख तय की गई है। कुल 500 हवलदारों को सीटीसी स्वासपुर, मुसाबनी में रिपोर्ट करना होगा।

    9 मार्च से शुरू होगी 12 हफ्ते की ट्रेनिंग

    हवलदारों का प्रशिक्षण 9 मार्च 2026 से शुरू होगा और यह कुल 12 हफ्तों तक चलेगा। यानी लगभग तीन महीने तक उन्हें प्रशिक्षण केंद्र में रहकर पूरी ट्रेनिंग लेनी होगी। सीटीसी स्वासपुर, मुसाबनी के पुलिस अधीक्षक को साफ निर्देश दिया गया है कि तय पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण शुरू कराया जाए। साथ ही 16 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण में पहुंचे हवलदारों की सूची हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में मुख्यालय को भेजनी होगी।

    इन हवलदारों को नहीं भेजा जाएगा

    आदेश में यह भी साफ कर दिया गया है कि हर किसी को प्रशिक्षण में नहीं भेजा जाएगा।

    • चालक हवलदार
    • आयुध हवलदार
    • जो हवलदार निलंबित हैं
    • जो प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिटायर होने वाले हैं

    इन सभी को इस सत्र में शामिल नहीं किया जाएगा।

    ट्रांसफर हो गया है तो भी जाना होगा

    कई बार ऐसा होता है कि सूची में नाम एक जिले का होता है, लेकिन तब तक हवलदार का ट्रांसफर कहीं और हो चुका होता है। ऐसे मामलों में भी छूट नहीं मिलेगी। जिनका नाम सूची में है, वे अपने वर्तमान नियंत्री पदाधिकारी के जरिए प्रशिक्षण निदेशालय को सूचना देकर समय पर ट्रेनिंग में शामिल होंगे।

    पुराने बैच के वंचित हवलदारों को भी मौका

    जो हवलदार पिछले सत्र में किसी कारण से प्रशिक्षण नहीं ले पाए थे, या जिनका नाम वरीयता क्रमांक 2559 तक है और अब तक ट्रेनिंग नहीं हुई है, उन्हें भी इस बार मौका दिया गया है। ऐसे सभी हवलदारों को भी समय पर रिपोर्ट करना होगा।

    अब नए आपराधिक कानून की पढ़ाई

    इस बार प्रशिक्षण में एक बड़ा बदलाव भी किया गया है। पहले जहां IPC, CrPC और साक्ष्य अधिनियम पढ़ाया जाता था, अब उसकी जगह नए आपराधिक कानून के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यानी हवलदारों को नए कानून की पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से काम कर सकें।

    प्रशिक्षण के बाद वापस अपने जिले

    आदेश में कहा गया है कि अगर अलग से कोई नया आदेश जारी नहीं होता है, तो प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी हवलदारों को उनके पैतृक जिले या संबंधित इकाई में वापस भेज दिया जाएगा।

    क्या है इसका मकसद

    पुलिस मुख्यालय का मकसद साफ है। जिन हवलदारों की ट्रेनिंग अधूरी रह गई थी, उन्हें अपडेटेड कानूनी जानकारी और बेहतर प्रशासनिक समझ दी जाए। माना जा रहा है कि इससे थानों में कामकाज की गुणवत्ता और जांच प्रक्रिया दोनों मजबूत होंगी।

    यह आदेश झारखंड के आईजी ट्रेनिंग की ओर से जारी किया गया है। अब सभी जिलों को तय समय पर अपने-अपने हवलदारों को भेजने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

    Also Read : नशे के कारोबार पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अफीम की फसल उजाड़ी और महुआ शराब जब्त

    Jharkhand Police's big decision: 500 constables to get induction training from March 8 झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला : 500 हवलदारों को 8 मार्च से मिलेगा अधिष्ठापन प्रशिक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशे के कारोबार पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अफीम की फसल उजाड़ी और महुआ शराब जब्त
    Next Article झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

    April 19, 2026
    क्राइम

    रांची के टाटीसिल्वे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    April 19, 2026
    झारखंड

    रांची में JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुरू, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    April 19, 2026
    Latest Posts

    गढ़वा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

    April 19, 2026

    रांची के टाटीसिल्वे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    April 19, 2026

    रांची में JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुरू, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    April 19, 2026

     झारखंड में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 40°C के पार जाने की आशंका

    April 19, 2026

    नक्सली संगठन के नाम पर ईंट कारोबारी से मांगी 10 लाख की लेवी, परिवार में दहशत

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.