जामताड़ा : रविवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी में आजसू के झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. पहले दिन का संकल्प यात्रा कार्यक्रम मुरलीपहाड़ी से आरंभ होकर पांडेयडीह, नारायणपुर होते हुए बांकुडीह में समाप्त हुआ. दूसरे व तीसरे दिन संकल्प यात्रा जामताड़ा और मिहिजाम में होना है. झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मुरलीपहाड़ी में जनसभा भी हुई. जन सभा में आजसू के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नजरूल हसन हासमी ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार जाने वाली है और एनडीए की सरकार आने वाली है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री डाक्टर इरफान अंसारी की मां की तबीयत खराब हुई तो आक्सीजन नहीं मिला. जब मंत्री के परिवार का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा यह विचारणीय है. अंसारी परिवार जामताड़ा विधान सभा को विकास के मामले में पीछे भेजने का कार्य कर रही हैं. इन्हें अपने और अपने परिवार की चिंता है. जामताड़ा विधानसभा में एक ही परिवार के लोगों ने प्रतिनिधत्व किया परंतु विकास नहीं कर पाए. यहां परिवर्तन की हवा चल रही है जो अंजाम तक जाएगी. पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से हमलोग जन जन तक जाएंगे. सरकार की नाकामियों को बताएंगे तथा सेवा का अवसर देने का आग्रह करेंगे. प्रदेश की जनता बड़ी ही उम्मीद के साथ आजसू की ओर देख रही है. राज्य में हर जगह अफसरशाही हावी है, लोग परेशान है. जनता की सूध लेने वाला कोई नहीं है. पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो राज्य की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश महतो, कार्यकारी जिला अध्यक्ष निभाई सेन, माने बेसरा, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुन कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी, जितेंद्र मंडल, कौशल पंडित, अनवर सौदागर आदि उपस्थित थे.
आजसू की झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा की नारायणपुर प्रखंड से हुई शुरुआत

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleजेएसएससी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, नहीं हुई कोई गड़बड़ी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

