Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स, स्टेटमेंट और मॉडल आंसर शीट वेबसाइट पर अपलोड करें
    झारखंड

    झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स, स्टेटमेंट और मॉडल आंसर शीट वेबसाइट पर अपलोड करें

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को सातवीं से दसवीं जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में अभ्यर्थियों को मार्क्स स्टेटमेंट, मॉडल आंसर शीट देखने नहीं देने और अभ्यर्थियों की कॉपी की छाया प्रति उपलब्ध नहीं करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।

    मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की पीठ ने जेपीएससी को मौखिक रूप से कहा कि सातवीं जेपीएससी के अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स, मार्क्स स्टेटमेंट एवं अन्य परीक्षा से संबंधित चीजों को जेपीएससी के वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। कोर्ट ने मामले में आदेश पारित करने के लिए अगली सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की है।

    मामले को लेकर सोनू कुमार रंजन और अन्य की ओर से हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि सातवीं जेपीएससी का मेरिट लिस्ट वर्ष 2022 मई में जारी हो गयी है और सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो गई। जेपीएससी में टॉपर, सफल और असफल अभ्यर्थी को अब तक कट ऑफ मार्क्स, अपने मार्क्स स्टेटमेंट, मॉडल आंसर शीट की कॉपी की छायाप्रति देखने का अवसर नहीं मिल पाया है जबकि 7वीं जेपीएससी के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो गई है।

    याचिकाकर्ता एवं अन्य अभ्यर्थियों ने मार्क्स स्टेटमेंट, कट ऑफ मार्क्स, मॉडल आंसर शीट आदि जारी करने के लिए जेपीएससी को रिप्रेजेंटेशन भी दिया था। आरटीआई के तहत अपने कॉपी की छाया प्रति भी मांगी गई थी। जेपीएससी के खुद के कार्यालय आदेश में यह जिक्र है कि अभ्यर्थियों का मार्क्स स्टेटमेंट मॉडल आंसर की उनकी कॉपी की प्रतिलिपि देखने को जल्द से जल्द दिया जाता है। पहले की भी जेपीएससी एग्जाम में यूपीएससी की वेबसाइट में अपलोड किया जाता रहा है।

    अभ्यर्थियों के मार्क्स अपलोड नहीं होने से अगली जेपीएससी जो अप्रैल 2022 में होने वाली है उसमें उसकी तैयारी करने में अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, अगली जेपीएससी की तैयारी करने वाला अभ्यर्थियों को यह पता नहीं है कि उन्हें किस विषय में कितना नंबर आया था, ताकि वह उसके हिसाब से तैयारी करें। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेपीएससी से पूछा कि क्यों नहीं अभ्यर्थियों का मार्क्स स्टेटमेंट, मॉडल आंसर शीट आदि क्यों नहीं अपलोड किए गए जबकि रिजल्ट निकले पांच से छह माह का समय बीत चुका है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौत
    Next Article रांची : जैट के रजिस्ट्रेशन में 25 प्रतिशत का इजाफा, 98,000 आवेदकों ने भरे फॉर्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.